होम / बिजनेस / इन राज्यों में महंगाई बरपा रही कहर, राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है मुद्रास्फीति दर
इन राज्यों में महंगाई बरपा रही कहर, राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है मुद्रास्फीति दर
महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को राहत मिली हो या नहीं, लेकिन सरकार ज़रूर कुछ राहत महसूस कर रही होगी. ऐसा इसलिए कि आंकड़ों में महंगा दर में गिरावट आई है
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को राहत मिली हो या नहीं, लेकिन सरकार ज़रूर कुछ राहत महसूस कर रही होगी. ऐसा इसलिए कि आंकड़ों में महंगा दर में गिरावट आई है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी डेटा बताता है कि मई, 2022 में खुदरा महंगाई दर (Consumer Price Index) में कमी आई है. मई में खुदरा महंगाई दर 7.04 फीसदी रही, जबकि अप्रैल में यह 7.79 फीसदी रहा थी. यह बात हुई देश की, यदि राज्यवार आंकड़े देखे जाएं तो कई राज्यों में राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा महंगाई है.
महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर
सबसे अधिक मुद्रास्फीति दर तेलंगाना में है, यहां आंकड़ों में महंगाई 9.45% है. इसके बाद नंबर आता है महाराष्ट्र (8.52%), आंध्र प्रदेश (8.49%), पश्चिम बंगाल (8.27%), झारखंड (7.51%) और गुजरात (7.48%) का.
यहां सबसे कम है दर
इसी तरह सबसे कम मुद्रास्फीति दर वाले राज्य की बात करें, तो वो है केरल. यहां महंगाई दर है 4.82%. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (5.57%), हिमाचल प्रदेश (5.63%), तमिलनाडु (5.72%) और पंजाब (5.77%) का स्थान है. उत्तर प्रदेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में मुद्रास्फीति दर 6.70% दर्ज की गई है और मध्यप्रदेश में 7.16%.
टैग्स