✕

होम / बिजनेस / बदल गया 'Zomato' का नाम, कंपनी के बोर्ड ने दी मंजूरी, अब इस नाम से होगी पहचान

बदल गया 'Zomato' का नाम, कंपनी के बोर्ड ने दी मंजूरी, अब इस नाम से होगी पहचान

कंपनी का नाम बदलने के बाद ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खानपान और किराने का सामना पहुंचाने वाला जोमैटो ऐप पहले की तरह अपने मौजूदा नाम से ऑपरेट करता रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के बोर्ड ने कंपनी का नाम बदलकर 'इटरनल' करने की मंजूरी दे दी है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया था, तब से आंतरिक तौर पर जोमैटो की जगह इटरनल नाम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था, जिससे कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर किया जा सके.

क्या कहा सीईओ दीपेंदर गोयल ने?

जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में कहा, ''हमारे बोर्ड ने आज इस बदलाव को मंजूरी दी है और मैं अपने शेयरधारकों से भी इस बदलाव का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं. अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो हमारी कॉरपोरेट वेबसाइट का पता 'जोमैटो डॉट कॉम' से बदलकर 'इटर्नल डॉट कॉम' हो जाएगा.''

आखिर Zomato क्यों बदल रहा अपना नाम?

दीपिंदर गोयल ने कहा कि हमने सोचा था कि जिस दिन जोमैटो से परे कंपनी भविष्य में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर लेगी, तब हम कंपनी का नाम सार्वजनिक तौर पर जोमैटो से इटरनल कर देंगे. आज ब्लिंकिट के साथ मुझे लगता है कि वह पल आ गया है. गोयल ने आगे कहा कि हम कंपनी का नाम जोमैटो लिमिटेड से बदलकर इटरनल लिमिटेड कर रहे हैं. फूड डिलीवरी ब्रांड/ऐप के नाम में कोई बदलाव नहीं होगा.

क्या जोमैटो ऐप का भी बदलेगा नाम?

कंपनी का नाम बदलने के बाद ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खानपान और किराने का सामना पहुंचाने वाला Zomato ऐप पहले की तरह अपने मौजूदा नाम से ऑपरेट करता रहेगा. हालांकि, स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का नाम Zomato से बदलकर इटरनल हो जाएगा. इटरनल के तहत चार कारोबार होंगे, जिसमें Zomato, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हायपरप्योर शामिल है. मौजूदा समय में कंपनी फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स, डायनिंग सर्विसेज, टिकट बुकिंग और सप्लाई चेन सॉल्यूशंस में कारोबार कर रही है.

1,000 ब्लिंकिट स्टोर खोलने की योजना

वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में जोमैटो के मुनाफा 57 प्रतिशत गिरकर 59 करोड़ रुपये रह गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 176 करोड़ पर था.इस दौरान कंपनी की परिचालन से आय 64 प्रतिशत बढ़कर 5,404 करोड़ रुपये हो गई है. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 5,533 करोड़ रुपये था.कंपनी ने शेयरधारकों को अपने विस्तार के बारे में बताते हुए कहा था कि उसकी योजना इस साल के अंत तक देश में 1,000 ब्लिंकिट स्टोर खोलने की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

13 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

13 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

14 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

14 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

18 hours ago