होम / बिजनेस / कमजोर ग्लोबल संकेतों से डगमगाया बाजार, लेकिन चुनिंदा शेयर दे रहे कमाई का मौका

कमजोर ग्लोबल संकेतों से डगमगाया बाजार, लेकिन चुनिंदा शेयर दे रहे कमाई का मौका

शुक्रवार को BSE बीएसई का सेंसेक्स 604.72 अंक गिरकर 83,576.24 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 193.55 अंक टूटकर 25,683.30 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

घरेलू शेयर बाजार में बीते शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी टैरिफ बढ़ने की आशंका, वैश्विक अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया. हालांकि, इस गिरावट भरे माहौल में भी कुछ शेयर ऐसे हैं जो मजबूती के संकेत दे रहे हैं और आने वाले दिनों में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 604.72 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 83,576.24 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 778 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) एनएसई का निफ्टी भी 193.55 अंक यानी 0.75 फीसदी टूटकर 25,683.30 पर बंद हुआ.

क्यों दबाव में है बाजार?

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने की आशंका और वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता के चलते निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं. इसके अलावा, भारतीय बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार निकासी ने भी बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है.

इन दिग्गज शेयरों में आई गिरावट

सेंसेक्स में शामिल कई बड़े शेयरों में शुक्रवार को बिकवाली देखने को मिली. इनमें प्रमुख रूप से NTPC, ICICI Bank, Adani Ports, Bharti Airtel, Sun Pharma और Bajaj Finance शामिल रहे.

इन शेयरों ने दिखाई मजबूती

गिरावट भरे बाजार में भी कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई. इनमें Asian Paints, HCL Tech, Bharat Electronics और Reliance Industries के शेयर शामिल रहे, जिन्होंने निवेशकों को कुछ राहत दी.

इन शेयरों में दिख रही है जोरदार खरीदारी

मार्केट एनालिसिस के मुताबिक, जिन शेयरों में इस समय मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है उनमें NALCO, Hindustan Zinc, Schloss Bangalore, Oil India, Coforge, Ipca Laboratories और CCL Products शामिल हैं. इन शेयरों ने हाल ही में अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया है, जो इनमें आगे भी तेजी बने रहने का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में दिख रहे हैं मंदी के संकेत

टेक्निकल इंडिकेटर MACD के अनुसार, कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत मिलने लगे हैं. इनमें Elecon Engineering, Indian Energy Exchange, Manappuram Finance, Force Motors, Transformers & Rectifiers, Ather Energy और Tejas Networks शामिल हैं. इन शेयरों में आने वाले दिनों में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज शेयर बाजार में IT, पावर, रियल एस्टेट, फाइनेंस और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ी कई कंपनियां तिमाही नतीजों, निवेश योजनाओं और बड़े कॉरपोरेट फैसलों के चलते फोकस में रहेंगी. TCS, HCL Tech समेत कई कंपनियों के दिसंबर तिमाही नतीजे जारी होंगे, जबकि Lemon Tree Hotels में Warburg Pincus से जुड़े निवेश और लिस्टिंग प्लान, IREDA के मजबूत मुनाफे, Tejas Networks के घाटे, NTPC के 3.800 करोड़ रुपये के अधिग्रहण, Elecon Engineering के घटते लाभ और Transformers & Rectifiers के बेहतर नतीजों पर नजर रहेगी. इसके अलावा ITC को नई दिल्ली में 326.5 करोड़ रुपये की लीजहोल्ड जमीन मिलने, Vedanta की पुनर्गठन योजना को NCLT की मंजूरी, Prestige Estates की चेन्नई में बड़ी जमीन डील, Adani Ports द्वारा कच्छ में 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश ऐलान और ICICI Lombard से जुड़े नियामकीय मामले के चलते इन शेयरों में आज अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 

 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

5 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

8 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

8 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

9 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

5 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

5 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

5 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

8 hours ago