✕

होम / बिजनेस / FII की खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स उछला; जानें आज कहां कमाई का मौका

FII की खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स उछला; जानें आज कहां कमाई का मौका

बीते शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 447.55 अंक की बढ़त के साथ 84,929.36 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 150.85 अंक की तेजी के साथ 25,966.40 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

घरेलू शेयर बाजार में चार कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद शुक्रवार को मजबूती के संकेत देखने को मिले. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और विदेशी निवेशकों की बढ़ी खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 447.55 अंक यानी 0.53% की बढ़त के साथ 84,929.36 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह एक समय 585.69 अंक चढ़कर 85,067.50 के स्तर तक पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 150.85 अंक यानी 0.58% की तेजी के साथ 25,966.40 अंक पर बंद हुआ.

वैश्विक संकेतों से मिला सहारा

अमेरिका में नवंबर के खुदरा महंगाई आंकड़े उम्मीद से कम रहने से फेडरल रिजर्व की ओर से आगे ब्याज दरों में कटौती की संभावना मजबूत हुई है. इससे वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना और विदेशी निवेशकों की लिवाली बढ़ी. इसका सीधा असर घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा. हालांकि साप्ताहिक आधार पर बाजार अभी पूरी तरह मजबूत नहीं दिखा. पूरे हफ्ते में सेंसेक्स में 338.3 अंक यानी 0.39% की गिरावट दर्ज की गई. जबकि निफ्टी को 80.55 अंक यानी 0.30% का नुकसान हुआ.

सेंसेक्स के कौन से शेयर चमके

बीते शुक्रवार को सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली. दूसरी ओर एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा के शेयर दबाव में रहे.

इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

विशेषज्ञों के अनुसार आज बाजार में जिन शेयरों में तेज खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं, उनमें Ola Electric Mobility, Advent Hotels International, Tata Elxsi, Authum Investment & Infrastructure, ITI Ltd, Motherson Sumi Wiring India और Ather Energy शामिल हैं. इन शेयरों ने अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर लिया है. जो आगे भी तेजी का संकेत माना जा रहा है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतकों के अनुसार MACD ने Aditya Birla Lifestyle Brands. Blue Star. Five-Star Business Finance. Siemens Energy India. Kirloskar Oil Engines. Aditya Birla Sun Life AMC और Nippon Life India Asset Management के शेयरों में कमजोरी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में फिलहाल गिरावट का दबाव रह सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में अस्थिरता अभी बनी रह सकती है. ऐसे में निवेशकों को किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले तकनीकी और मौलिक दोनों पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए.

इन शेयरों पर भी रखे नजर

आज के शेयर बाजार में इंफ्रा, हेल्थकेयर, होटल और टाटा ग्रुप से जुड़ी कई अहम खबरों के चलते चुनिंदा शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. IRB Infrastructure को 20 साल के बड़े रोड प्रोजेक्ट्स की मंजूरी मिली है. Fortis Healthcare बेंगलुरु में अस्पताल अधिग्रहण और विस्तार की तैयारी में है. Medi Assist में HDFC म्यूचुअल फंड ने हिस्सेदारी बढ़ाई है. PVR Inox ने लद्दाख में नया मल्टीप्लेक्स शुरू किया है. RITES ने बोत्सवाना सरकार के साथ ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए MoU साइन किया है. टाटा ग्रुप की कंपनियों में Tata Steel ने विदेशी सब्सिडियरी में बड़ा निवेश किया है और टैक्स से जुड़ा आदेश मिला है. Tata Chemicals ने सिंगापुर की कंपनी Novabay के अधिग्रहण का समझौता किया है. वहीं Indian Hotels Company ने Taj GVK Hotels में अपनी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दी है. इन सभी अपडेट्स का असर आज के कारोबार में बाजार की चाल पर पड़ सकता है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

17 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

20 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

20 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

20 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

16 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

17 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

17 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

20 hours ago