✕

होम / बिजनेस / आईटी-मेटल सेक्टर की बढ़त से बाजार मजबूत, आज ये शेयर दिला सकते हैं फायदा

आईटी-मेटल सेक्टर की बढ़त से बाजार मजबूत, आज ये शेयर दिला सकते हैं फायदा

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 398.44 अंक चढ़कर 82,172.10 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 135.65 अंक की बढ़त के साथ 25,181.80 पर पहुंच गया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

चार दिन की तेजी के बाद बुधवार को शेयर बाजार में मामूली गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि गुरुवार को बाजार ने फिर से रफ्तार पकड़ी और आईटी व मेटल शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स 398.44 अंक चढ़कर 82,172.10 पर बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 135.65 अंक की बढ़त के साथ 25,181.80 पर पहुंच गया. गुरुवार को बीएसई पर कुल 4,350 शेयरों में से 2,191 शेयरों में गिरावट आई, 2,009 शेयर बढ़े और 150 अपरिवर्तित रहे. विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिलने के बाद भारतीय बाजार के लिए लंबी अवधि का दृष्टिकोण सकारात्मक है.

 

कल ये शेयर रहे सक्रिय
बीएसई पर वैल्यू के हिसाब से गुरुवार को जो सबसे ज्यादा सक्रिय शेयर रहे उनमें हिंदुस्तान कॉपर, टाटा इन्वेस्टमेंट, टाटा स्टील, नेटवेब टेक्नोलॉजीज, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट, टाटा मोटर्स और प्रेस्टीज एस्टेट शामिल हैं. वहीं एनएसई पर वॉल्यूम के हिसाब से सबसे ज्यादा ट्रेडिंग वोडाफोन आइडिया, टाटा स्टील, हिंदुस्तान कॉपर, यस बैंक, सुजलॉन एनर्जी, सेल और अडानी पावर में हुई.

52-सप्ताह के नए रिकॉर्ड
गुरुवार को बाजार में 155 से ज्यादा स्टॉक्स अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचे जबकि 149 शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए. टाटा स्टील और इटर्नल जैसे शेयरों ने नए रिकॉर्ड बनाए, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निवेशक पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट, हिंदुस्तान कॉपर, जिंदल सॉ, गुजरात मिनरल डेवलपमेंट, उषा मार्टिन, ग्रैन्यूल्स इंडिया और अरबिंदो फार्मा जैसे शेयरों पर नजर रख सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है, जिससे निवेशकों को मुनाफा होगा.

इन शेयरों पर रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि 10 अक्टूबर, शुक्रवार को शेयर बाजार में जिन 10 कंपनियों के स्टॉक्स पर खास नजर रहेगी, उनमें TCS, NTPC Green, Natco Pharma, Afcons Infra, Tata Elxsi, ICICI Prudential Life, Jana Small Finance Bank, 5Paisa Capital, RailTel Corporation और Lloyds Engineering Works शामिल हैं. इन कंपनियों ने तिमाही नतीजों, नए ऑर्डर्स, फंड जुटाने और रणनीतिक समझौतों जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. Tata Elxsi का मुनाफा 7.2% बढ़ा है, जबकि TCS का मुनाफा घटा है पर नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं. कंपनी ने ₹11 प्रति शेयर डिविडेंड भी घोषित किया है. Natco Pharma को Risdiplam की जेनेरिक दवा लॉन्च करने की मंजूरी मिली है, वहीं Afcons Infra को ₹576 करोड़ के प्रोजेक्ट्स मिले हैं. Jana Bank ने ₹250 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है और NTPC Green ने गुजरात सरकार के साथ 15 गीगावाट के रिन्यूएबल प्रोजेक्ट पर MoU साइन किया है. RailTel को ₹18.22 करोड़ का ऑर्डर मिला है, जबकि Lloyds Engineering ने अगली पीढ़ी के UAV निर्माण के लिए FlyFocus से साझेदारी की है.

बिकवाली के दबाव वाले शेयर
कुछ कंपनियों में भारी बिकवाली देखने को मिली. इनमें नेटवेब टेक्नोलॉजीज, आईटीआई लिमिटेड, हुंडई मोटर इंडिया, ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन, रेडिंगटन, ओरिएंट रिफ्रैक्टरीज और ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शामिल हैं. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आईटी और मेटल सेक्टर की मजबूती के चलते बाजार में तेजी की उम्मीद है. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह समय अवसरों से भरा साबित हो सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

18 minutes ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

29 minutes ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

44 minutes ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

11 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

14 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

44 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

18 minutes ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

29 minutes ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

17 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

15 hours ago