होम / बिजनेस / आर्थिक अनुमान और दिग्गज शेयरों की खरीदारी से बाजार मजबूत, जानें आज कहां है मौका

आर्थिक अनुमान और दिग्गज शेयरों की खरीदारी से बाजार मजबूत, जानें आज कहां है मौका

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 221.69 अंक की तेजी के साथ 82,566.37 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE)का निफ्टी भी उतार-चढ़ाव के बाद 76.15 अंक की बढ़त के साथ 25,418.90 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

घरेलू शेयर बाजार में बीते गुरुवार को उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार मजबूती देखने को मिली. आर्थिक समीक्षा 2025-26 में अगले वित्त वर्ष के लिए 6.8 से 7.2 फीसदी की ग्रोथ अनुमान और चुनिंदा दिग्गज शेयरों में लिवाली से बाजार को सहारा मिला. इसका असर यह रहा कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 221.69 अंक यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 82,566.37 अंक पर बंद हुआ. हालांकि दिन की शुरुआत कमजोर रही थी और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 636 अंक से ज्यादा गिरकर 81,707.94 के स्तर तक आ गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी उतार-चढ़ाव के बाद 76.15 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 25,418.90 अंक पर बंद हुआ, जबकि सुबह के सत्र में यह 25,159.80 तक फिसल गया था.

टाटा स्टील और L&T ने संभाला बाजार का मोर्चा

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और इसके शेयर में 4.41 फीसदी की जोरदार तेजी देखने को मिली. इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर भी 3.66 फीसदी चढ़े. इन दोनों शेयरों में मजबूत खरीदारी ने बाजार की तेजी को मजबूती दी. इनके साथ ही एक्सिस बैंक, NTPC, अडानी पोर्ट्स और ICICI बैंक के शेयर भी फायदे में रहे.

कुछ दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव

वहीं दूसरी ओर कुछ शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला. एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), मारुति सुजुकी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे यह संकेत मिला कि निवेशक चुनिंदा स्टॉक्स में ही फिलहाल जोखिम लेना पसंद कर रहे हैं.

52 हफ्ते के हाई पर पहुंचे शेयर, तेजी के संकेत मजबूत

टेक्निकल चार्ट्स के मुताबिक कई शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं. खास बात यह है कि Hindustan Copper, Gujarat Mineral Development Corp, GE Vernova T&D India, ABB India, MRPL, Gland Pharma और eClerx Services जैसे शेयरों ने अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर को पार कर लिया है. आमतौर पर इसे इन शेयरों में तेजी का मजबूत संकेत माना जाता है.

इन शेयरों में दिखे मंदी के संकेत

हालांकि कुछ बड़े शेयरों में निवेशकों को सावधानी बरतने की जरूरत है. MACD (Moving Average Convergence Divergence) इंडिकेटर ने एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, TCS, सन फार्मा और HUL जैसे शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. इससे संकेत मिलता है कि इन स्टॉक्स में आगे दबाव देखने को मिल सकता है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में तेजी की वापसी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है, लेकिन सभी सेक्टर और शेयर एक जैसी चाल नहीं दिखा रहे हैं. ऐसे में निवेशकों को सोच-समझकर और चुनिंदा शेयरों में ही निवेश की रणनीति अपनाने की जरूरत है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

15 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

16 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

16 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

19 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

19 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

16 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

16 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

15 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

22 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

19 hours ago