✕

होम / बिजनेस / दो हफ्ते से बाजार में गिरावट, अब क्या आएगी तेजी? इन फैक्टर्स पर रखें नजर

दो हफ्ते से बाजार में गिरावट, अब क्या आएगी तेजी? इन फैक्टर्स पर रखें नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 3.11 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,540.83 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 20.15 अंक चढ़कर 24,252 के स्तर पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

शेयर बाजार में लगातार दो हफ्तों की गिरावट के बाद अब निवेशकों की नजर बाजार की अगली चाल पर है. शुक्रवार को सेंसेक्स 3.11 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,540.83 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 20.15 अंक चढ़कर 24,252 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निफ्टी इंडेक्स फिलहाल सीमित दायरे में रह सकता है, लेकिन 24,000 के मजबूत सपोर्ट के ऊपर टिके रहने पर शॉर्ट टर्म में रिकवरी की गुंजाइश बनी हुई है. वहीं, 24,350-24,500 के जोन के ऊपर मजबूती बाजार में तेजी का संकेत दे सकती है.

शुक्रवार को कैसी रही बाजार की चाल

शुक्रवार को निफ्टी 53 अंकों की बढ़त के साथ खुला, लेकिन पूरे कारोबारी सत्र में इंडेक्स सीमित दायरे में कारोबार करता रहा. अंत में निफ्टी 20 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 24,252 पर बंद हुआ. क्लोजिंग ऑक्शन में भी इंडेक्स को करीब 19 अंकों का सहारा मिला. सेक्टोरल स्तर पर मेटल, प्राइवेट बैंक और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि ऑटो, मीडिया और आईटी सेक्टर दबाव में रहे. व्यापक बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया. Nifty Midcap 100 में 0.10 फीसदी और Nifty Smallcap 100 में 0.69 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई.

इस हफ्ते किन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

इस हफ्ते बाजार की दिशा तय करने में मानसून की रफ्तार, विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII की गतिविधियां, कच्चे तेल की कीमतें और बड़े आर्थिक घटनाक्रम अहम रहेंगे. दो हफ्तों की लगातार गिरावट के बाद इन संकेतकों के बीच अगर खरीदारी लौटती है, तो निफ्टी में शॉर्ट टर्म रिकवरी देखने को मिल सकती है.

24,000 के नीचे फिसला तो बढ़ सकता है दबाव

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी का मौजूदा ट्रेंड अभी पूरी तरह कमजोर नहीं हुआ है. उनका मानना है कि इंडेक्स अगले हफ्ते 24,500-24,600 तक पहुंच सकता है. उन्होंने 24,100 को अहम सपोर्ट बताया है. विशेषज्ञों का कहना है कि निफ्टी 50 और 100 दिन के EMA के ऊपर बना हुआ है, जो करीब 24,200 के आसपास हैं. हालांकि इंडेक्स अभी 20 दिन के EMA यानी 24,300 और 200 दिन के EMA यानी 24,376 से नीचे है. ऐसे में फिलहाल बाजार में स्पष्ट दिशा का अभाव है. उनके मुताबिक 24,000 के नीचे क्लोजिंग होने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है. वहीं, 24,400 के ऊपर टिकने पर शॉर्ट टर्म में तेजी की वापसी हो सकती है.

Bank Nifty के लिए 58,200-58,300 अहम

Bank Nifty भी शुक्रवार को करीब 290 अंकों के दायरे में कारोबार करता रहा. 58,200-58,300 का स्तर इंडेक्स के लिए बड़ा रेजिस्टेंस है. इसके ऊपर निकलने पर Bank Nifty 58,700 और फिर 59,000 तक जा सकता है. वहीं, नीचे की तरफ 57,300-57,200 का स्तर मजबूत सपोर्ट के तौर पर देखा जा रहा है.

आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

विशेषज्ञों के अनुसार, आज के कारोबार में NTPC Green Energy, Meesho, Urban Company, Vodafone Idea, Power Grid, Swiggy, Mahindra & Mahindra, Zee Entertainment, Aurobindo Pharma, Lenskart Solutions और Bank of Baroda के शेयर फोकस में रह सकते हैं. इन कंपनियों से जुड़े बड़े ऑर्डर, ब्लॉक डील, फंडिंग, कारोबार विस्तार और नियामकीय अपडेट निवेशकों के लिए अहम हैं. NTPC Green Energy की इकाई को 500 MW की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता मिली है, जबकि Meesho में Y Combinator करीब 1.05 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकता है. Urban Company और Kent RO के बीच विज्ञापन विवाद को लेकर मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा है. Vodafone Idea के कैपेक्स प्लान के लिए SBI ने अपने हिस्से के लोन को मंजूरी देने पर सहमति जताई है, वहीं Power Grid को गुजरात में रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है. Swiggy के शेयरधारकों ने कंपनी को Indian-Owned and Controlled Company बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. Mahindra & Mahindra नए पिकअप मॉडल के जरिए दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिम एशिया और लैटिन अमेरिका जैसे विदेशी बाजारों में विस्तार की तैयारी कर रही है. Zee Entertainment ने प्रमोटर ग्रुप को ₹126 प्रति वारंट के भाव पर 20.9 करोड़ फुली कन्वर्टिबल वारंट जारी किए हैं. Aurobindo Pharma की इकाई AuroPeptides के तेलंगाना प्लांट के US FDA निरीक्षण में एक आपत्ति दर्ज की गई. इसके अलावा, SoftBank Vision Fund II Lenskart Solutions में 2.6 फीसदी तक हिस्सेदारी बेच सकता है, जबकि Bank of Baroda ने 400 मिलियन डॉलर के सीनियर अनसिक्योर्ड फिक्स्ड रेट नोट्स जारी किए हैं.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

कुल मिलाकर बाजार में फिलहाल सतर्क रुख बना हुआ है. निफ्टी के लिए 24,000 का स्तर अहम सपोर्ट और 24,350-24,500 का जोन प्रमुख रेजिस्टेंस रहेगा. 24,000 के नीचे कमजोरी बढ़ सकती है, जबकि 24,400-24,500 के ऊपर मजबूती आने पर रिकवरी का दायरा बढ़ सकता है. इसलिए अगले हफ्ते निवेशकों की नजर इन तकनीकी स्तरों के साथ FII फ्लो, क्रूड और वैश्विक बाजारों के संकेतों पर रहेगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब मनमाना हवाई किराया नहीं वसूल सकेंगी एयरलाइंस? सरकार ने बदले विमानन क्षेत्र के नियम

नए नियमों में हवाई टिकटों की कीमतों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. इसके तहत एयरलाइंस को बुकिंग के दौरान और टिकट जारी करते समय यात्रियों को कुल भुगतान की जाने वाली राशि स्पष्ट रूप से बतानी होगी.

18 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

33 minutes ago

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

15 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

19 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

20 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

33 minutes ago

अब मनमाना हवाई किराया नहीं वसूल सकेंगी एयरलाइंस? सरकार ने बदले विमानन क्षेत्र के नियम

नए नियमों में हवाई टिकटों की कीमतों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. इसके तहत एयरलाइंस को बुकिंग के दौरान और टिकट जारी करते समय यात्रियों को कुल भुगतान की जाने वाली राशि स्पष्ट रूप से बतानी होगी.

18 minutes ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

16 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

19 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

20 hours ago