होम / बिजनेस / गुरुवार को मुनाफावसूली से बाजार फिसला, जानें आज किन शेयरों में है मौका

गुरुवार को मुनाफावसूली से बाजार फिसला, जानें आज किन शेयरों में है मौका

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 503.76 अंक गिरकर 83,313.93 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 133.20 अंक की गिरावट के साथ 25,642.80 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

घरेलू शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी के बाद गुरुवार को मुनाफावसूली हावी रही और प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए. वैश्विक संकेत कमजोर रहने से निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया. हालांकि, बाजार की इस कमजोरी के बीच कुछ चुनिंदा शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी और आगे तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं.

वैश्विक दबाव में फिसला बाजार

गुरुवार को दलाल स्ट्रीट पर बिकवाली का माहौल रहा. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 503.76 अंक यानी 0.60 फीसदी गिरकर 83,313.93 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 666 अंक से ज्यादा टूटकर 83,151 के स्तर तक पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 133.20 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 25,642.80 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे.
इसके उलट ट्रेंट, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में मजबूती देखने को मिली.

इन शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार की गिरावट के बावजूद कुछ स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी जारी है. Nykaa, Policybazaar, Devyani International, Aditya Birla Real Estate, Sapphire Foods, Inventurus Knowledge, Force Motors और Birlasoft जैसे शेयरों ने अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर लिया है. यह इन शेयरों में आगे भी तेजी बने रहने का संकेत माना जा रहा है.

इन स्टॉक्स में दिख रहे मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतकों की बात करें तो एमएसीडी (MACD) ने Bharti Airtel, ICICI Bank, RIL, Hexaware Technologies, JP Power, IDBI Bank, Redington, Valor Estate, MCX और Vedanta के शेयरों में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आगे दबाव बना रह सकता है.

इन शेयरों में भी दिखेगी हलचल

विशेषज्ञों के अनुसार तिमाही नतीजों, रेटिंग बदलाव, सरकारी जांच और कैपेसिटी एक्सपेंशन जैसे ट्रिगर्स के चलते आज कई शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इनमें Bharti Airtel का रेवेन्यू और EBITDA बढ़ा लेकिन मुनाफा थोड़ा घटा. Cipla पर GST जांच शुरू हुई. Axis Bank की रेटिंग आउटलुक पॉजिटिव हुई. JK Paper ने ₹500 करोड़ के रिन्यूएबल पावर निवेश को मंजूरी दी. Tata Motors PV को तिमाही में नुकसान हुआ. Nykaa, LIC, Hitachi Energy और Mazagon Dock ने मजबूत मुनाफा दिखाया. जबकि NCC, Rail Vikas Nigam, Eveready और Aditya Birla Fashion के नतीजे कमजोर रहे. UltraTech Cement ने यूपी में क्षमता बढ़ाई. Unichem और VRL Logistics ने मुनाफा दर्ज किया. जिससे इन सभी शेयरों में शुक्रवार के कारोबार में खास हलचल रहने की संभावना है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

12 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

13 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

16 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

16 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

13 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

12 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

19 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

16 hours ago