होम / बिजनेस / उतार-चढ़ाव के बीच बाजार हरे निशान में बंद, जानिए आज किन शेयरों में बन सकता है मुनाफा

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार हरे निशान में बंद, जानिए आज किन शेयरों में बन सकता है मुनाफा

बुधवार को BSE सेंसेक्स 78.56 अंक की बढ़त के साथ 83,817.69 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 48.45 अंक चढ़कर 25,776.00 पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बावजूद मजबूती दिखाई और हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ. जहां कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी का जोर रहा, वहीं आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में भी कुछ चुनिंदा शेयर निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं बाजार का पूरा विश्लेषण.

सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली मजबूती

कल कारोबारी दिन के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 78.56 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,817.69 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 48.45 अंक यानी 0.19 प्रतिशत चढ़कर 25,776.00 पर पहुंच गया. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.66 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.08 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी में 2 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज में 1.90 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई. इसके अलावा निफ्टी पीएसई, इन्फ्रा और कंजम्पशन इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए.

आईटी शेयरों में आई बड़ी गिरावट

दूसरी ओर निफ्टी आईटी इंडेक्स में 5.87 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी इंडिया डिफेंस, सर्विसेज और फार्मा इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए. बाजार जानकारों के अनुसार अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक के नए क्लाउड एआई टूल लॉन्च होने से आईटी सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की आशंका है, जिससे निवेशकों ने आईटी शेयरों में मुनाफावसूली की.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का बेहतर प्रदर्शन

लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा तेजी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,683.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,205.10 के स्तर पर पहुंच गया.

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में Eternal, Trent, NTPC, Adani Ports, Power Grid, Maruti Suzuki, Titan, UltraTech Cement, Bharti Airtel, ICICI Bank, M&M, L&T, Tata Steel, ITC और HDFC Bank प्रमुख गेनर्स रहे. वहीं Infosys, TCS, HCL Tech, Tech Mahindra, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह का कहना है कि निफ्टी की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन पूरे सत्र में यह सीमित दायरे में कारोबार करता रहा. दिन के अंत में बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ. उन्होंने बताया कि आईटी शेयरों में आई बिकवाली का प्रमुख कारण एआई से जुड़ी नई वैश्विक प्रतिस्पर्धा है.

आज इन शेयरों पर रखें नजर

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं, उनमें Gokaldas Exports, Emami, Eternal, Valor Estate, Trent, ONGC, NTPC और Adani Ports शामिल हैं. 89 से ज्यादा शेयरों ने अपने 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया है, जो बाजार में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. 

वहीं, आज शेयर बाजार में नतीजों, कॉरपोरेट ऐलानों, डील्स, डिविडेंड, लॉक-इन खत्म होने और मैनेजमेंट अपडेट्स के चलते कुल 22 स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे, जिनमें शॉर्ट टर्म में तेज हलचल और कमाई के मौके बन सकते हैं. Apollo Tyres, Trent, Tata Power, NHPC, Marico, Coal India, HAL, NSDL और IndiGo जैसे शेयरों में तिमाही नतीजों, निवेश फैसलों, रेगुलेटरी एक्शन और कॉरपोरेट डेवलपमेंट्स का असर देखने को मिल सकता है, जबकि कुछ कंपनियों के कमजोर नतीजे इन शेयरों में दबाव भी बना सकते हैं. ऐसे में ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए यह स्टॉक्स खास तौर पर अहम रहेंगे और इनमें चुनिंदा मौकों पर मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है.

इन स्टॉक्स में दिख रहे मंदी के संकेत

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार Infosys, TCS, HCL Technologies, Tech Mahindra, HAL, eClerx Services, Biofil Chemicals & Pharmaceuticals, JTL Industries, CarTrade Tech, Eureka Forbes और Sai Life Sciences जैसे शेयरों में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक इन शेयरों में फिलहाल सतर्कता जरूरी है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

13 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

14 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

17 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

17 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

14 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

13 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

20 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

16 hours ago