होम / बिजनेस / सपाट बंद हुआ बाजार, 26,000 पर अटका निफ्टी, आज इन शेयरों में दिख रहे मुनाफे के संकेत

सपाट बंद हुआ बाजार, 26,000 पर अटका निफ्टी, आज इन शेयरों में दिख रहे मुनाफे के संकेत

बुधवार को BSE का सेंसेक्स 40.28 अंक यानी 0.05% की गिरावट के साथ 84,233.64 पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 18.70 अंक की बढ़त के साथ 25,953.85 पर क्लोज हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

बुधवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच लगभग सपाट बंद हुआ, लेकिन सेक्टोरल स्तर पर हलचल तेज रही. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 40.28 अंक यानी 0.05% की गिरावट के साथ 84,233.64 पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 18.70 अंक की बढ़त के साथ 25,953.85 पर बंद हुआ. दिनभर बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता रहा, लेकिन 26,000 के स्तर के पास पहुंचते ही निफ्टी पर मुनाफावसूली देखने को मिली.

हेल्थकेयर, ऑटो और पीएसयू बैंक शेयरों में मजबूती देखने को मिली, जबकि आईटी और निजी बैंकिंग शेयरों पर दबाव बना रहा. ऐसे माहौल में कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में मजबूत खरीदारी के संकेत मिले हैं, जिन पर आज निवेशकों की नजर रह सकती है.

इन सेक्टर्स ने संभाली बाजार की कमान

बाजार को सहारा देने में हेल्थकेयर और ऑटो सेक्टर आगे रहे. निफ्टी हेल्थकेयर में 1.62% की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी ऑटो 1.30% मजबूत हुआ. निफ्टी पीएसयू बैंक 1.03% और निफ्टी फार्मा 1.01% चढ़कर बंद हुए. निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और रियल्टी इंडेक्स में भी बढ़त देखने को मिली. दूसरी ओर, निफ्टी आईटी 1.76% की गिरावट के साथ दबाव में रहा. प्राइवेट बैंक और पीएसई इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सीमित हलचल

लार्जकैप की तरह मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सीमित दायरे में कारोबार हुआ. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 60,754.55 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स हल्की तेजी के साथ 17,455 पर बंद हुआ. यह संकेत देता है कि व्यापक बाजार में फिलहाल कोई बड़ा ट्रेंड नहीं बन पाया है.

सेंसेक्स पैक में कौन आगे, कौन पीछे

सेंसेक्स के शेयरों में SBI, मारुति सुजुकी, इंडिगो, ट्रेंट, NTPC, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक, सन फार्मा, BEL, भारती एयरटेल और L&T में खरीदारी दिखी और ये गेनर्स रहे. वहीं TCS, इन्फोसिस, HCL टेक, ITC, टेक महिंद्रा, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड में गिरावट दर्ज की गई और ये लूजर्स रहे. 

आज इन शेयरों में तेजी के संकेत

बाजार में जिन शेयरों में ठोस खरीदारी देखने को मिली, उनमें SBI, Eicher Motors, Apollo Hospitals, SJVN, Laxmi Cotspin, Airan, Brightcom Group और JK Paper शामिल हैं. इसके अलावा 131 शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया है, जो बाजार में चुनिंदा स्टॉक्स में तेजी का संकेत देता है.

इन शेयरों से रहें दूर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव साफ दिखा. इनमें HDFC बैंक, TCS, BHEL, Pearl Global, Synergy Green Industries, Sterlite Technologies, Laxmi Dental, Ecos India Mobility and Hospitality और Bartronics India शामिल हैं. इन स्टॉक्स में फिलहाल कमजोरी का रुझान देखा जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि 
मौजूदा बाजार परिस्थिति में इंडेक्स सीमित दायरे में फंसा नजर आ रहा है. ऐसे में सेक्टर और स्टॉक विशेष रणनीति अपनाना फायदेमंद हो सकता है. 26,000 के स्तर पर निफ्टी का व्यवहार आगे की दिशा तय करेगा. जब तक यह स्तर निर्णायक रूप से पार नहीं होता, तब तक चयनात्मक निवेश की रणनीति बेहतर मानी जा रही है.

इन पर भी रखें नजर
विशेषज्ञों के अनुसार शेयर बाजार में आज का कारोबारी सत्र कई बड़ी खबरों के चलते खासा सक्रिय रह सकता है. तिमाही नतीजों के मोर्चे पर Hindustan Unilever, ONGC, Coal India, Lupin, Hindalco Industries, Bharat Forge, Biocon, CRISIL, HAL, IRCTC, Muthoot Finance, Petronet LNG, SpiceJet सहित कई कंपनियां अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी, जिनका असर संबंधित सेक्टर्स और व्यापक बाजार पर पड़ सकता है. Netweb Technologies में प्रमोटर करीब 3 प्रतिशत हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकते हैं, जिसकी संभावित वैल्यू लगभग 514.5 करोड़ रुपये और फ्लोर प्राइस 3,027 रुपये प्रति शेयर बताई जा रही है. Federal Bank के मामले में RBI ने ICICI Prudential AMC और ICICI समूह की अन्य इकाइयों को 9.95 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है, जिससे बैंकिंग शेयरों में हलचल संभव है.

वहीं Ather Energy में सरकार और NIIF-II ने 1.92 प्रतिशत हिस्सेदारी 710 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचकर करीब 330.6 करोड़ रुपये जुटाए हैं. Sterlite Technologies में भी 1.78 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की खबर है, जबकि Kernex Microsystems India को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स से 411.17 करोड़ रुपये का KAVACH सिस्टम सप्लाई करने का बड़ा ऑर्डर मिला है, जो कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा. इसके अलावा HDFC Bank में भी ICICI समूह को 9.95 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बढ़ाने की एक साल के लिए मंजूरी मिली है. इन तमाम घटनाक्रमों के चलते आज संबंधित शेयरों में तेज गतिविधि और वॉल्यूम देखने को मिल सकता है, ऐसे में निवेशकों को ट्रेडिंग से पहले खबरों और बाजार रुझान पर करीबी नजर रखने की जरूरत होगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

10 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

11 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

11 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

14 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

15 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

11 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

11 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

10 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

18 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

14 hours ago