✕

होम / बिजनेस / अगले हफ्ते खुलने जा रहा है इस ट्रैवल कंपनी का आईपीओ, जानते हैं क्‍या है इसमें खास?

अगले हफ्ते खुलने जा रहा है इस ट्रैवल कंपनी का आईपीओ, जानते हैं क्‍या है इसमें खास?

ये कंपनी ट्रैवल सेक्‍टर की पुरानी कंपनी है. कंपनी के आईपीओ में 10 जून से लेकर 12 जून तक आसानी से निवेश किया जा सकता है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 700 करोड़ रुपये से ज्‍यादा जुटाने की तैयारी कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वर्ष 2024 में अब तक खुले लगभग सभी आईपीओ को निवेशकों का भरपूर समर्थन मिला है. इसी कड़ी में अब ट्रैवल कंपनी Ixigo का आईपीओ आने जा रहा है. ये आईपीओ 10 जून सोमवार को खुलने जा रहा है जबकि 12 जून तक इसमें निवेशक पैसा लगा सकेंगे. ट्रैवल सेक्‍टर की ये कंपनी टिकट बुकिंग से लेकर टूर प्‍लानिंग का काम करती है. कंपनी के आईपीओ का साइज 700 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का है. 
क्‍या है इस आईपीओ का प्राइस बैंड? 
ट्रैवल सेक्‍टर की कंपनी Ixigo का आईपीओ आने जा रहा है. कंपनी के इस आईपीओ के जरिए 740 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. अगर कोई रिटेल निवेशक इसमें अप्‍लाई करता है तो उसके लिए लॉट साइज 161 शेयर का रखा गया है. इसके लिए निवेशक को कम से कम एक लॉट के लिए 14973 रुपये लगाने होंगे. कंपनी अपने इस आईपीओ के लिए 120 करोड़ की ताजा इक्विटी बिक्री 6.66 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश करने जा रही है.  

ये भी पढ़ें: कंगना को थप्‍पड़ मारने वाली कुलविंदर को 1 लाख रुपये देने वाले बिजनेसमैन को जानते हैं आप?

क्‍या करती है ये कंपनी? 
Ixigo ट्रैवल सेक्‍टर से संबंध रखती है और टिकट की बुकिंग से लेकर टूर प्‍लानिंग करने का काम करती है. ट्रैवल ऐप ixigo, एक इंटेलीजेंट, AI-आधारित भारत में निर्मित ट्रैवल ऐप है, जो आपको हवाई जहाज की टिकट ऑर्गनाइज करने, उनकी तुलना करने, फ्लाइट बुक करने और अपनी ट्रिप्स ट्रैक करने में मदद करता है. वर्तमान समय में, ixigo भारत के 10 सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले ट्रांजैक्‍शनल , ई-कॉमर्स ऐप में से एक है. 

कंपनी में कौन हैं सबसे बड़े शेयरधारक? 
Ixigo कंपनी में सबसे बड़े शेयरधारक पीक XV और सैफ पार्टनरर्स हैं. इनके पास कंपनी के 15.66 प्रतिशत और 23.37 प्रतिशत है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैफ पार्टनर्स, पीक XV पार्टनर्स इन्‍वेस्‍टमेंट V, आलोक बाजपेयी, रजनीश कुमार, माइक्रोमैक्‍स इंफॉर्मेटिक्‍स, प्‍लासिड होल्डिंग्‍स, कैटालिस्‍ट ट्रस्‍टीशिप और मेडिसन इंडिया कैपिटल HC OFS में विक्रय शेयरधारक हैं. कंपनी यात्रियों को रेल, हवाई, बसों और होटलों में अपनी यात्राओं की योजना बनाने, बुक करने और प्रबंधित करने पर ध्यान केंद्रित करती है. 

नोट: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एक्‍सपर्ट से जरूर परामर्श करें. BW Hindi का मकसद आपको बाजार की सूचना देना है. ये किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

4 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

4 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

15 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

20 hours ago