होम / बिजनेस / 18 अगस्‍त को खुलेगा इस इंजीनियरिंग कंपनी का IPO, 75 रुपये तय हुआ रेट

18 अगस्‍त को खुलेगा इस इंजीनियरिंग कंपनी का IPO, 75 रुपये तय हुआ रेट

इंजीनियरिंग सेक्‍टर की ये कंपनी 18 अगस्‍त को अपना IPO लेकर आ रही है. कंपनी की ओर से इसके लिए 75 रुपये प्रति इक्विटी का बाजार भाव तय हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बीते कुछ समय से बाजार में छोटी कंपनियों के IPO बहुत अच्‍छा कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब हैदराबाद की इंजीनियरिंग कंपनी Bondada Engineering का IPO 18 अगस्‍त को खुलने जा रहा है, जबकि इसके बंद होने की तारीख  22 अगस्‍त 2023 है. कोई भी खरीददार इसके 1600 इक्विटी शेयर्स और उसके बाद इतने ही नंबरों के गुणकों में इसे खरीद सकता है. 
क्‍या करती है ये कंपनी? 
Bondada Engineering बुनियादी ढांचा क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है.  ये कंपनी टेलीकॉम सेक्‍टर में काम करने वाले अपने ग्राहकों को खरीद और निर्माण सेवाएं और संचालन की सेवा मुहैया कराती है. कंपनी के पहले सौर ऊर्जा उद्योग ने अपने पहले SME पब्लिक ऑफर के लिए ₹75 प्रति इक्विटी शेयर का फिक्‍स्‍ड रेट तय किया है. कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार, 18 अगस्त, 2023 को खुलेगा और मंगलवार, 22 अगस्त, 2023 को बंद होगा. 

कितने शेयर्स होंगे जारी? 
कंपनी ₹10 प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से 4,272.00 लाख रुपये के इक्विटी शेयर्स जारी करेगी. कंपनी के 550 से ज्‍यादा  प्रोफेशनल की एक टीम उसकी सफलता का ट्रैक रिकॉर्ड है. कंपनी को 2021 में Telecom Infrastructure Services Provider और 2023 में Global India Business Forum द्वारा Company of the Year जैसे अवॉर्ड मिल चुके हैं. 

अब तक क्‍या- क्‍या काम कर चुकी है कंपनी 
कंपनी टेलिकॉम सेक्‍टर के बुनियादी क्षेत्र में ढांचागत सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करती है, जिसमें सेल साइट निर्माण, टेलिकॉम टावर संचालन और रखरखाव, ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाना, बिजली उपकरण आपूर्ति, और बहुत कुछ के लिए टर्नकी समाधान शामिल हैं. कंपनी अब तक 11,600 से अधिक टेलिकॉम टावरों और खंभों को लगाने के साथ पिछले तीन वित्तीय वर्षों में 7,700 इंस्टालेशनों को पूरा कर चुकी है. 

कंपनी के कैसे रहे हैं नतीजे? 
अगर कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो Bondada Engineering ने पिछले वर्ष    10.13 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्तीय वर्ष FY23 में 18.25 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. वित्त वर्ष 2013 के दौरान राजस्व पिछले वर्ष के 334.11 करोड़ रुपये से 9.84% की वृद्धि के साथ बढ़कर 370.59 करोड़ रुपये हो गया, जो मुख्य रूप से सौर क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं में वृद्धि के कारण हुआ.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago