✕

होम / बिजनेस / TVS समूह की अंतरराष्ट्रीय होल्डिंग कंपनी ने खरीदा प्रतिष्ठित फ्रांसीसी पोर्सलीन ब्रांड J.L. Coquet

TVS समूह की अंतरराष्ट्रीय होल्डिंग कंपनी ने खरीदा प्रतिष्ठित फ्रांसीसी पोर्सलीन ब्रांड J.L. Coquet

यह साझेदारी वैश्विक स्तर पर कारीगरी, डिजाइन और शिल्पकला को नई दिशा देने का संकेत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

TVS मोटर कंपनी के संस्थापक परिवार की अंतरराष्ट्रीय होल्डिंग कंपनी TVS Venu International Holdings Pte. Ltd. ने अपने लक्जरी और लाइफस्टाइल वेंचर Atelier Expressions के विस्तार की घोषणा की है. इस विस्तार के तहत कंपनी ने J.L. Coquet का अधिग्रहण किया है, यह एक प्रतिष्ठित फ्रांसीसी पोर्सलीन निर्माता है जिसकी स्थापना 1824 में लिमोज, फ्रांस में हुई थी.

भारत और फ्रांस के बीच विरासत पर आधारित साझेदारी

तारा एस. वेणु के नेतृत्व में, Atelier Expressions सिंगापुर स्थित एक वेंचर है जो पारंपरिक शिल्प और उत्कृष्ट कारीगरी का जश्न मनाता है. TVS समूह की सौ वर्षों से भी पुरानी विरासत से प्रेरित यह वेंचर आधुनिक डिज़ाइन और वैश्विक रचनात्मकता को भारत की सांस्कृतिक गहराई से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहा है. J.L. Coquet का अधिग्रहण Atelier Expressions की उस दृष्टि को और सशक्त करता है जिसमें विरासत, कलात्मकता और शुद्धता से भरे ब्रांड्स को एकत्र कर वैश्विक मंच पर लाया जाता है.

तारा एस. वेणु, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, Atelier Expressions ने कहा “मैं लंबे समय से J.L. Coquet की उत्कृष्ट कृतियों की प्रशंसक रही हूं, जो शाश्वत विरासत और बेजोड़ शिल्प कौशल को दर्शाती हैं. यह साझेदारी हमारे उस दृष्टिकोण के अनुरूप है जिसमें हम उच्च गुणवत्ता और विशेषज्ञ कारीगरी वाले ब्रांड्स को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करते हैं.”

J.L. Coquet के मौजूदा CEO सेबास्टियन सिच अपने पद पर बने रहेंगे और उनके साथ वर्तमान प्रबंधन व उत्पादन टीम भी बनी रहेगी. इस अधिग्रहण के साथ रेनो पॉल-डॉफ़ां, जो पहले Hermès Group की टेबलवेयर डिवीजन के प्रमुख रह चुके हैं, Atelier Expressions पेरिस कार्यालय में डायरेक्टर के रूप में जुड़ेंगे.

लिमोज की कलात्मक परंपरा से गहरे जुड़े J.L. Coquet

Saint-Léonard-de-Noblat, फ्रांस में स्थापित, J.L. Coquet अपने विशिष्ट सफेद पोर्सलीन और बारीकी से की गई कारीगरी के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है. हर उत्पाद 20 से अधिक जटिल हस्तशिल्प प्रक्रियाओं से होकर गुजरता है. इस ब्रांड को IGP Limoges (Protected Geographical Indication) और Living Heritage Company (EPV) जैसे प्रतिष्ठित दर्जे प्राप्त हैं. ब्रांड की विशिष्ट Jaune de Chrome तकनीक, जो आग और ग्लेज के संयोजन से बनती है, ने इसे दुनिया के अग्रणी शेफ्स और कलेक्टर्स के बीच खास पहचान दिलाई है. इसके ग्राहकों में एनी-सोफी पिक, हेलेन डारोज, गॉर्डन रामसे, थॉमस केलर के साथ ही Four Seasons George V, The Peninsula, The Dorchester और St. Regis जैसे होटल ग्रुप्स शामिल हैं.

सेबास्टियन सिच, CEO, J.L. Coquet ने कहा “TVS Venu International के साथ जुड़ाव हमारे लिए एक बड़ा अवसर है. इससे हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने ब्रांड की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी, साथ ही हमारी कलात्मक परंपरा और गुणवत्ता भी बरकरार रहेगी.”

वैश्विक विस्तार की नई दिशा

Atelier Expressions के तहत, J.L. Coquet अब अपने क्रिएटिव सहयोग और रिटेल नेटवर्क को और विस्तार देगा. हाल ही में कंपनी ने न्यूयॉर्क के 41 Madison Avenue और सियोल के Shinsegae Gangnam में नए शोरूम खोले हैं. साथ ही पेरिस के Rue Royale में भी इसकी एक बुटीक है.

ब्रांड ने हाल ही में डिजाइनर थॉमस बास्टिद के साथ ‘Rêve’ नामक एक नई काव्यात्मक कलेक्शन लॉन्च की है और Louis XIII Cognac के साथ लिमिटेड एडिशन टेबलवेयर पर सहयोग किया है. 2026 में कंपनी Studio Coquet की शुरुआत करेगी, यह एक क्रिएटिव लैब होगी जहां विश्वप्रसिद्ध शेफ्स के साथ प्रयोगात्मक सहयोग किए जाएंगे.

Atelier Expressions के अन्य लक्जरी उपक्रम

J.L. Coquet के अलावा, Atelier Expressions अन्य लक्जरी वेंचर्स में भी निवेश कर रहा है, जैसे Khadak: दुबई स्थित एक डेस्टिनेशन रेस्टोरेंट, जिसे शेफ नावेद नासिर (पूर्व हेड शेफ, Dishoom London) ने डिज़ाइन किया है. यह भारत की भूली-बिसरी पारंपरिक रेसिपीज को जीवंत करता है. Hedon: लंदन स्थित एक लक्जरी मोटरसाइकिल हेलमेट ब्रांड, जो पारंपरिक शिल्प और आधुनिक डिजाइन का मेल है.

सुदर्शन वेणु, चेयरमैन, TVS Motor Company ने कहा “Atelier Expressions हमारे इस विश्वास का प्रतीक है कि शिल्पकला और रचनात्मकता की कोई सीमाएं नहीं होतीं. हम वैश्विक स्तर पर कारीगरी को बढ़ावा देने के साथ-साथ गुणवत्ता और प्रामाणिकता को प्राथमिकता देना चाहते हैं.”

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 hour ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

12 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

16 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

18 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 hours ago