✕

होम / बिजनेस / हिंदुजा परिवार और मित्रों ने दिवंगत जी.पी. हिंदुजा की याद में आयोजित की प्रार्थना सभा

हिंदुजा परिवार और मित्रों ने दिवंगत जी.पी. हिंदुजा की याद में आयोजित की प्रार्थना सभा

यह आयोजन जी.पी. हिंदुजा के विचारों, आदर्शों और मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सम्मानित करने का एक प्रतीक बन गया. उनके प्रेरणादायक जीवन और समाज में किए गए योगदान की याद हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

हाल ही में मुंबई में हिंदुजा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन दिवंगत गोपीचंद पी. हिंदुजा की स्मृति में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस सभा में भारत के उद्योग जगत के अग्रणी व्यक्तित्व, राजनीतिक क्षेत्र के विभिन्न दलों के मित्र, कूटनीतिक समुदाय के सदस्य और कई प्रमुख फिल्म हस्तियां उपस्थित रहीं.

प्रार्थना सभा के दौरान जी.पी. हिंदुजा की बहुआयामी व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद करते हुए गहन श्रद्धांजलि अर्पित की गई. परमार्थ निकेतन के चिदानंद सरस्वती सहित कई आध्यात्मिक नेताओं और उनके निकट सहयोगियों ने उनके जीवन और आदर्शों की सराहना की. इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के चिदानंद सरस्वती ने कहा, "जी.पी. हिंदुजा ने हमेशा हमें यह सिखाया कि सच्ची सफलता सिर्फ व्यवसाय में नहीं, बल्कि समाज और मानवता के प्रति जिम्मेदारी निभाने में होती है."

इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिकाओं और गायकों ने भी अपनी प्रस्तुति दी. अनुराधा पौडवाल, नितिन मुकेश और मोहित लालवानी ने जी.पी. हिंदुजा के प्रिय भजनों और गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें विशेष रूप से उनके प्रिय मित्र, दिवंगत अभिनेता राज कपूर पर आधारित गीत शामिल थे.

यह प्रार्थना सभा हिंदुजा परिवार और उनके मित्रों के लिए एक भावपूर्ण अवसर थी, जिसने जी.पी. हिंदुजा के जीवन, उनके आदर्शों और उनके योगदान को याद करने का अवसर प्रदान किया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

17 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

20 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

20 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

20 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

16 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

17 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.