होम / बिजनेस / किसी ज़माने में था देश का सबसे बड़ा मॉल, अब लगने वाला है ताला! जानें आखिरी क्यों आई ऐसी नौबत

किसी ज़माने में था देश का सबसे बड़ा मॉल, अब लगने वाला है ताला! जानें आखिरी क्यों आई ऐसी नौबत

GIP मॉल को अप्पू घर ग्रुप और यूनिटेक ग्रुप ने मिलकर बनाया था. यूनिटेक समूह पिछले काफी समय से आर्थिक संकट से गुजर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

किसी जमाने में देश का सबसे बड़ा मॉल रहा 'द ग्रेट इंडिया प्लेस' (GIP) बिकने जा रहा है. पहले यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रहती थी. इस मॉल में खरीदारी के लिए लोग दूर-दूर से आते थे. GIP नोएडा की पहचान बन गया था, लेकिन वक्त के साथ-साथ मॉल की चमक फीकी होती गई और आज ये बिकने की स्थिति में आ गया है. बता दें कि इस मॉल में 'वंडर्स ऑफ वंडर' के साथ मनोरंजन पार्क भी शामिल हैं.

किसने बनाया था मॉल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, GIP को बेचने की तैयारी चल रही है. इस मॉल को अप्पू घर ग्रुप और द यूनिटेक ग्रुप द्वारा डेवलप किया गया था. नोएडा सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन से सटे सेक्टर 38-A में स्थित GIP का रख-रखाव एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड द्वारा किया जाता है. ये कंपनी अब पूरे 147 एकड़ के डेवलपमेंट को बेचने की तैयारी कर रही है. इसे करीब 2 हजार करोड़ रुपए में बेचने के लिए बातचीत जारी है. यहां फिलहाल करीब 1.7 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र डेवलप करने के लिए उपलब्ध है.

बेचने की ज़रूरत क्यों आई?
अब सवाल ये उठता है कि आखिर इस मॉल को बेचने की नौबत आई ही क्यों? GIP मॉल को अप्पू घर ग्रुप और यूनिटेक ग्रुप ने मिलकर बनाया था. यूनिटेक समूह पिछले काफी समय से आर्थिक संकट से गुजर रहा है. अब कंपनी की क्षमता इस मॉल को चलाने की नहीं है. इसके अलावा, मॉल पर भारी-भरकम कर्जा भी है. मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि मॉल पर अभी पंजाब नेशनल बैंक का करीब 800 करोड़ रुपए का कर्ज है. बीते कुछ समय से मॉल आने वालों की संख्या में भी गिरावट आई है, जिसकी वजह से कई नामी ब्रांड यहां से चले गए हैं. कोरोना महामारी से भी इस मॉल को बड़ी आर्थिक चोट लगी है.  

ऐसे फीकी होती गई चमक
GIP मॉल साल 2007 में बनकर तैयार हुआ था. उस समय ये देश का सबसे बड़ा मॉल था, यहां बड़ी-बड़ी कंपनियों के आउटलेट थे. हर रोज बड़ी संख्या में लोग यहां जाया करते थे. लेकिन 2016 से मॉल के बुरे दिन शुरू हो गए. इस मॉल के ठीक सामने DLF मॉल शुरू हो गया. इसके बाद से GIP आने वाली भीड़ DLF के मॉल जाने लगी. धीरे-धीरे कई कंपनियां भी GIP से कारोबार समेटकर DLF चली गईं. इसके बावजूद मॉल जैसे-तैसे चल रहा था, लेकिन अब प्रमोटरों ने हाथ खड़े कर दिए हैं. अब वो हर कीमत पर GIP को बेचना चाहते हैं. हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

6 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

6 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

6 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

8 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

10 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

6 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

6 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

6 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

9 hours ago