✕

होम / बिजनेस / सरकार बेच रही Bank Of Maharashtra में हिस्सेदारी, OFS में निवेशकों को सस्ते मिलेंगे शेयर

सरकार बेच रही Bank of Maharashtra में हिस्सेदारी, OFS में निवेशकों को सस्ते मिलेंगे शेयर

विनिवेश के बाद बैंक की सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़ेगी और कंपनी की बाजार पारदर्शिता भी मजबूत होगी. इसका लाभ लंबी अवधि के निवेशकों को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

सरकार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) में अपनी हिस्सेदारी कम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए शेयर अब डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं, जिससे खुदरा निवेशकों को आकर्षक दाम पर खरीदारी का मौका मिलेगा. नॉन-रिटेल के लिए OFS आज खुल चुका है, जबकि रिटेल निवेशक इसमें कल से बोली लगा सकेंगे.

सरकार 6 प्रतिशत हिस्सेदारी करेगी कम

भारत सरकार बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अपनी 6 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच रही है. इस हिस्सेदारी में 5 प्रतिशत बेस ऑफर और 1 प्रतिशत ग्रीन शू ऑप्शन शामिल है. यह बिक्री ऑफर फॉर सेल के माध्यम से की जा रही है, जो विनिवेश कार्यक्रम का हिस्सा है.

आज नॉन-रिटेल, कल रिटेल की बारी

केंद्र सरकार के निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव अरुणिश चावला ने एक्स पर जानकारी दी कि 2 दिसंबर तक OFS केवल नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुला. वहीं, 3 दिसंबर तक रिटेल निवेशक अपनी बोली लगा सकेंगे. सरकार उम्मीद कर रही है कि इस OFS के जरिए उसे करीब ₹2,600 करोड़ जुटाने का मौका मिलेगा.

कितना है शेयर का भाव?

सोमवार को Bank of Maharashtra का शेयर ₹57.70 पर बंद हुआ.वहीं, मंगलवार को सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस ₹54 प्रति शेयर तय किया है, यानी बाजार भाव से कम. निवेशकों को कम से कम इस फ्लोर प्राइस या इससे अधिक पर ही बोली लगानी होगी.

हिस्सेदारी क्यों बेच रही सरकार?

इस बिक्री के बाद सरकार की बैंक में हिस्सेदारी 79.60 प्रतिशत से घटकर 75 प्रतिशत से नीचे आ जाएगी. यह जरूरी है क्योंकि SEBI के नियमों के तहत लिस्टेड कंपनियों में कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सेदारी जनता के पास होना अनिवार्य है. इससे कंपनी में पारदर्शिता बढ़ती है और किसी एक इकाई का कंट्रोल बहुत अधिक नहीं रहता. OFS के जरिए बैंक इस अनुपालन को पूरा कर पाएगा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 hour ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

3 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

3 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

3 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

5 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

3 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 hour ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

3 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.