✕

होम / बिजनेस / सरकार ने 5,532 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक्स परियोजनाओं को मंजूरी दी, घरेलू विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा

सरकार ने 5,532 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक्स परियोजनाओं को मंजूरी दी, घरेलू विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा

सरकार द्वारा दी गई इन परियोजनाओं की मंजूरी भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम साबित होगी. इससे न केवल घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ेगी बल्कि विदेशी निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सात बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनका कुल निवेश 5,532 करोड़ रुपये होगा. यह जानकारी  केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा की है. अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इन कदमों से देश का इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स आयात बिल करीब 20,000 करोड़ रुपये तक घट सकता है और ‘मेक इन इंडिया’ को नई दिशा मिलेगी. 

पीसीबी, कैमरा मॉड्यूल और कॉपर लैमिनेट का होगा घरेलू उत्पादन

मंत्री ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) बेस, कैमरा मॉड्यूल, कॉपर लैमिनेट और पॉलीप्रोपिलीन फिल्म बनाने की इकाइयां शामिल हैं. ये सभी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे मोबाइल, लैपटॉप और टीवी में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण कलपुर्जे हैं.

केन्स और एंबर ग्रुप को मिले प्रमुख प्रोजेक्ट्स

इन सात परियोजनाओं में से चार परियोजनाएं केन्स ग्रुप की हैं, जिनमें कुल 3,280 करोड़ रुपये का निवेश होगा. इससे मल्टी-लेयर पीसीबी, कैमरा मॉड्यूल असेंबली और हाई डेंसिटी इंटरकनेक्ट पीसीबी का उत्पादन होगा. इसके अलावा एंबर ग्रुप की इकाई एसेंट सर्किट्स 991 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम करेगी, जिससे 7,800 करोड़ रुपये मूल्य के मल्टी-लेयर पीसीबी का निर्माण किया जाएगा.

वहीं, सिरमा स्ट्रैटेजिक इलेक्ट्रॉनिक्स की 765 करोड़ रुपये की परियोजना से 6,900 करोड़ रुपये के पीसीबी बनेंगे और एसआरएफ लिमिटेड की 496 करोड़ रुपये की परियोजना से 1,311 करोड़ रुपये की पॉलीप्रोपिलीन फिल्म तैयार होगी.

भारत में पहली बार बनेगा कैमरा मॉड्यूल

सबसे खास बात यह है कि अब पहली बार भारत में बिना विदेशी तकनीक के कैमरा मॉड्यूल बनाए जाएंगे. इनका उपयोग मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट और सीसीटीवी कैमरों में होगा.
सरकार के अनुसार, इन परियोजनाओं से देश की पीसीबी की कुल मांग का 27 प्रतिशत और कैमरा मॉड्यूल की मांग का 15 प्रतिशत घरेलू स्तर पर पूरी हो सकेगी. कॉपर लैमिनेट और पॉलीप्रोपिलीन फिल्म जैसे कलपुर्जे पहली बार भारत में पूरी तरह स्वदेशी रूप से निर्मित होंगे.

5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि इन परियोजनाओं से करीब 5,195 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 1.15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.

सरकार की यह पहल न केवल ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती देगी बल्कि भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति श्रृंखला में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगी. इससे देश में आयात पर निर्भरता घटेगी और उच्च गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्यात भी बढ़ेगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

14 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

16 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

16 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

17 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

18 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

9 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

14 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

6 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

9 hours ago