✕

होम / बिजनेस / 9 जनवरी को खुलेगा 2026 का पहला मेनबोर्ड IPO, GMP में 50% तक का प्रीमियम

9 जनवरी को खुलेगा 2026 का पहला मेनबोर्ड IPO, GMP में 50% तक का प्रीमियम

मजबूत ग्रे मार्केट संकेत, कम प्राइस बैंड और रणनीतिक रूप से अहम बिजनेस मॉडल के चलते भारत कोकिंग कोल IPO निवेशकों के रडार पर बना हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का आईपीओ बाजार में एंट्री से पहले ही चर्चा में आ गया है. साल 2026 के पहले मेनबोर्ड आईपीओ को लेकर निवेशकों का उत्साह ग्रे मार्केट में साफ दिखाई दे रहा है, जहां इसके शेयर इश्यू प्राइस से करीब 50 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. आईपीओ 9 जनवरी को खुलेगा और 13 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा.

21–23 रुपये का प्राइस बैंड, 600 शेयर का लॉट साइज

भारत कोकिंग कोल ने अपने आईपीओ के लिए 21 से 23 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. एक लॉट में 600 शेयर रखे गए हैं, यानी रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 600 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट में निवेश की राशि 13,800 रुपये बैठती है. एंकर निवेशकों के लिए बोली 8 जनवरी को खुलेगी, जबकि रिटेल और अन्य कैटेगरी के निवेशक 9 जनवरी से आवेदन कर सकेंगे.

1,078 करोड़ रुपये का OFS, कंपनी को नहीं मिलेगी नई पूंजी

भारत कोकिंग कोल का 1,078.68 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है. इसके तहत प्रमोटर कोल इंडिया लिमिटेड अपनी 46.57 करोड़ शेयरों की हिस्सेदारी बेच रही है. चूंकि यह OFS आधारित इश्यू है, इसलिए कंपनी को इस आईपीओ से कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी.

शेयरों का आवंटन 50 प्रतिशत योग्य संस्थागत निवेशकों (QIB), 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों और 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित किया गया है.

ग्रे मार्केट में जबरदस्त मांग, GMP 34.5 रुपये तक पहुंचा

ग्रे मार्केट में भारत कोकिंग कोल IPO की जोरदार एंट्री देखने को मिल रही है. इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, इसके नॉन-लिस्टेड शेयर 34.5 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं. यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 23 रुपये से करीब 11.5 रुपये या लगभग 50 प्रतिशत ज्यादा है.

अगर लिस्टिंग के दिन भी यही रुझान बना रहता है, तो निवेशकों को एक लॉट पर करीब 6,900 रुपये तक का लिस्टिंग गेन मिल सकता है. हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम अनौपचारिक संकेत होता है और इसमें उतार-चढ़ाव संभव है.

अलॉटमेंट से लेकर लिस्टिंग तक पूरा शेड्यूल

भारत कोकिंग कोल IPO का अलॉटमेंट 14 जनवरी को फाइनल होगा. 15 जनवरी को रिफंड और डीमैट खातों में शेयर ट्रांसफर किए जाएंगे. कंपनी के शेयर 16 जनवरी को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की संभावना है.

देश की सबसे बड़ी कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड वित्त वर्ष 2025 में देश की सबसे बड़ी घरेलू कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी रही है. कंपनी की हिस्सेदारी देश के कुल कोकिंग कोल उत्पादन में करीब 58.5 प्रतिशत है. यह भारत में प्राइम कोकिंग कोल की एकमात्र उत्पादक कंपनी भी है.

कोकिंग कोल इस्पात निर्माण के लिए बेहद अहम कच्चा माल है. भारत फिलहाल अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया से. ऐसे में BCCL की भूमिका देश की स्टील इंडस्ट्री और आयात निर्भरता को कम करने के लिहाज से रणनीतिक रूप से अहम मानी जाती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

11 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

14 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

15 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

11 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

11 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.