✕

होम / बिजनेस / रेपो रेट में कटौती से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

रेपो रेट में कटौती से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

शेयर बाजार में शुक्रवार को सकारात्मक रुझान देखने को मिला, जिससे निवेशकों को लाभ की संभावना जताई जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल था. बीएसई सेंसेक्स 746.95 अंक चढ़कर 82,188.99 अंक पर बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 252.15 अंक की बढ़त के साथ 25,003.05 अंक पर पहुंचा यह तेजी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो दर में 0.50% की कटौती और नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में 1% की कमी करने की घोषणा के बाद आई इन कदमों से बाजार में सकारात्मक धारणा बनी जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है. तो आइए जानते हैं आज कौन-से शेयर आपको फायदा करा सकते हैं और किन से दूर रहने की जरूरत है?

ICICI Lombard: निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प
ICICI Lombard जनरल इंश्योरेंस कंपनी का शेयर हाल ही में 2,090 रुपये के 52-सप्ताह उच्चतम स्तर पर पहुंचा है, जो इसके मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है. कंपनी ने ITC और Axis Bank में क्रमशः 245 करोड़ रुपये और 318 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे इसके निवेश पोर्टफोलियो में विविधता आई है. विश्लेषकों के अनुसार ICICI Lombard का शेयर मजबूत तकनीकी संकेतों के साथ आगे बढ़ सकता है जिससे निवेशकों के लिए लाभ की संभावना है.

Century Textiles: मजबूत प्रदर्शन की ओर अग्रसर

Century Textiles & Industries का शेयर पिछले एक साल में 176% से अधिक चढ़ा है जो इसके मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को दर्शाता है. कंपनी ने FY 2021-2022 में 4,174 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 55.85% अधिक है. इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में 5 रुपये प्रति शेयर का 50% लाभांश भी घोषित किया है, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है.

इन शेयरों में भी तेजी के संकेत

कुछ अन्य शेयरों में भी तेजी के संकेत मिल रहे हैं, जिनमें Godrej Industries, Neuland Labs, Ramkrishna Forgings, Cholamandalam Financial Holdings, IDFC First Bank और ICICI Lombard शामिल हैं. इन शेयरों ने अपने 52-सप्ताह उच्चतम स्तर को पार किया है जो इनके मजबूत प्रदर्शन का संकेत है.

इन शेयरों में गिरावट के संकेट 

कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी मिल रहे हैं जिनमें ABB Power, Jyoti CNC Automation, Zen Technologies, GRSE, Lloyds Metals, GE T\&D India और Gillette India शामिल हैं. विश्लेषकों के अनुसार इन शेयरों में गिरावट की संभावना है जिससे निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago


बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

18 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

दिल्ली में 120 लोगों की हुई हृदय संबंधी जांच, विशेषज्ञों ने समय रहते जोखिम पहचानने पर दिया जोर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप में क्लीनिकल जांच, लैब टेस्ट और कार्डियक इमेजिंग को एक साथ शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के जोखिम के बारे में जागरूक करना और गंभीर हृदय संबंधी घटना से पहले बीमारी की पहचान तथा रोकथाम पर जोर देना था.

47 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 day ago