✕

होम / बिजनेस / TCS पर इस देश की अदालत ने लगाया 194 मिलियन का जुर्माना, जानते हैं क्‍या हैं TCS पर आरोप

TCS पर इस देश की अदालत ने लगाया 194 मिलियन का जुर्माना, जानते हैं क्‍या हैं TCS पर आरोप

टीसीएस पर लगे आफिसियल सीक्रेट के इन आरोपों को अब कंपनी आने वाले दिनों में उपयुक्‍त अदालत में चुनौती देने की योजना बना रही है 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की बड़ी आईटी कंपनियों में एक टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज (TCS) पर अमेरिका की एक अदालत ने 1600 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का जुर्माना लगाया है. टीसीएस पर कंप्‍यूटर साइंस कार्पोरेशन की ओर से ये जुर्माना लगाया गया है. इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने इसे सही पाया और टीसीएस पर एक बड़ा जुर्माना लगाया है. ये सारी जानकारी टीसीएस की ओर से एक्‍सचेंज को दी गई है. 

टीसीएस पर क्‍या लगा है आरोप? 
टीसीएस ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि डलास डिविजन के नॉर्दन डिस्ट्रिक ऑफ टेक्‍सास की यूएस डिस्ट्रिक कोर्ट ने उस पर 194 मिलियन डॉलर (1622 करोड़) का जुर्माना लगाया है. टीसीएस को एक मामले में आफिशियल सीक्रेट एक्‍ट का दोषी पाया है. आरोप लगाने वाली कंपनी की नाम सीएससी है जिसे अब डीएक्‍ससी टेक्‍नोलॉजी के नाम से जाना जाता है. टीसीएस पर जो जुर्माना लगा है उसमें 194.2 मिलियन डॉलर का जुर्माना, 56.15 करोड़ रुपये के कंपनसेट्री डैमेज, 11.23 करोड़ रुपये के एक्‍सेमपलरी डैमेज सहित 2.58 करोड़ डॉलर के प्रीजजमेंट इंट्रेस्‍ट शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: इस चीनी कंपनी पर Made in India का ठप्पा लगाना चाहता है TATA ग्रुप, ये है पूरा प्लान

टीसीएस ने आरोपों पर कही ये बात 
टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज की ओर से आरोपों पर कहा गया है कि भारी भरकम रकम के जुर्माने का कंपनी की फाइनेंशियल सर्विसेज पर कोई असर नहीं होने वाला है. कंपनी का कहना है कि उसके पास इन आरोपों को चुनौती देने का मजबूत आधार है. टीसीएस का कहना है कि आने वाले दिनों में वो डिस्ट्रिक कोर्ट के आदेश को अच्‍छी अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रही है. टीसीएस इस मामले में रिव्‍यू पीटिशन दायर करने जा रही है. कंपनी को कोर्ट का ये आदेश 14 जून को प्राप्‍त हुआ है. 

कंपनी के शेयर की है क्‍या स्थिति? 
कंपनी के शेयर की स्थिति पर नजर डालें तो शुक्रवार को टीसीएस का शेयर 3889 रुपये पर खुला था. जबकि शाम को बाजार बंद होने के बाद शेयर में 1.16 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. कंपनी का शेयर 3833 रुपये पर बंद हुआ. वहीं कंपनी के मार्केट कैप पर नजर डालें तो ये 13.87 लाख करोड़ रहा है. कंपनी के शेयर के 52 हफ्तों के हाई लेवल पर नजर डालें तो वो 4254.75 रुपये रहा है जबकि 52 हफ्तों का सबसे लो लेवल 3156 रुपये रहा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

7 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

12 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

12 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

14 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

7 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

12 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

12 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

14 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

17 hours ago