✕

होम / बिजनेस / तूफानी रफ्तार से बढ़ रही है देश की अर्थव्यवस्था, GDP में हुई 8.2 प्रतिशत की वृद्धि

तूफानी रफ्तार से बढ़ रही है देश की अर्थव्यवस्था, GDP में हुई 8.2 प्रतिशत की वृद्धि

सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और खनन के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे. उससे पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर आई है. जी हां, हमारे देश की अर्थव्यवस्था इन दिनों बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSIP) के आंकड़ों के अनुसार पूरे वित्त वर्ष 2023- 24 में देश की जीडीपी 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी है. NSO आंकड़ों के मुताबिक देश की जीडीपी वृद्धि दर जनवरी-मार्च तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 6.2 प्रतिशत थी. वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी वृद्धि दर 7 प्रतिशत रही थी. एनएसओ ने अपने दूसरे अग्रिम अनुमान में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रहने की संभावना जताई है.

किस क्षेत्र में कितने प्रतिशत बढ़ोतरी हुई?

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया, यह वृद्धि मुख्य रूप से 2023-24 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 9.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण हुई है. यह 2022-23 में माइनस 2.2 प्रतिशत के मुकाबले यह काफी अधिक है. इसी प्रकार खनन क्षेत्र में 2023-24 में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 2022-23 में 1.9 प्रतिशत थी. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर देश के इंजीनियरिंग संस्थानों और कॉलेजों से निकलने वाले युवा स्नातकों को गुणवत्तापूर्ण रोजगार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

ये भी पढ़ें- तपते जून के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की लिस्ट

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताई खुशी

जीडीपी ग्रोथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुशी जताई. उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 2023-24 के लिए Q4 जीडीपी वृद्धि डेटा हमारी अर्थव्यवस्था में मजबूत गति दिखाता है जो आगे बढ़ने के लिए तैयार है. पीएम मोदी ने देश के मेहनती लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि साल 2023-24 के लिए 8.2 फीसदी की वृद्धि इस बात का उदाहरण है कि भारत ग्रोथ कर रहा है. विश्व स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने के लिए यह आने वाली चीजों का सिर्फ एक ट्रेलर है.

RBI के अनुमान से ज्यादा हुई वृद्धि

NSO की ओर से जारी डेटा के मुताबिक 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमान 6.9 फीसदी से ज्यादा हुई है. इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने मार्च तिमाही के लिए देश की जीडीपी वृद्धि दर 6.2 फीसदी और 2023-24 वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 6.9-7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था.

दुनिया की अर्थव्यवस्था में किस नंबर पर भारत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने रोजगार के अधिक सृजन के लिए राजमार्गों, रेलवे और बंदरगाहों के विकास के लिए निवेश में वृद्धि की है. इसके चलते वस्तुओं और सेवाओं की मांग में तेजी आई है और अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. वर्तमान विकास दर भारतीय अर्थव्यवस्था की क्षमता को दर्शाती है. इसका आधार एक मजबूत घरेलू बाजार है, इसने देश को वैश्विक मंदी से बचाने में मदद की है. आपको बता दें कि भारत को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में स्थान दिया गया है. उधर, चीन महामारी के बाद उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है और यूरोपीय देश मंदी से किसी तरह बच पाए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

3 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

3 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

4 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

4 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

6 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

3 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

3 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

4 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

4 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

4 hours ago