✕

होम / बिजनेस / Elon Musk ने इनसाइडर ट्रेडिंग से कमा डाले करोड़ों? शेयरहोल्डर ने ही कोर्ट में घसीटा  

Elon Musk ने इनसाइडर ट्रेडिंग से कमा डाले करोड़ों? शेयरहोल्डर ने ही कोर्ट में घसीटा  

एलन मस्क पर टेस्ला के एक शेयरहोल्डर ने गंभीर आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) फिर मुश्किल में फंस गए हैं. इस बार उन पर इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप लगा है. आरोप लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि Tesla का एक शेयरहोल्डर है. माइकल पेरी नाम के इस शेयरहोल्डर ने मस्क के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया है. शेयर बाजार में 'इनसाइडर ट्रेडिंग' शब्द का मतलब होता है गैर-सार्वजनिक जानकारियों का इस्तेमाल करके अनुचित तरीके से लाभ कमाना.

3 अरब डॉलर का लाभ 
एलन मस्क ने 2022 के आखिर में अपनी कंपनी टेस्ला के 7.5 अरब डॉलर के शेयर बेचे थे. माइकल पेरी का आरोप है कि मस्क को अंदाजा था कि टेस्ला के प्रोडक्शन और डिलीवरी के आंकड़े निराशाजनक हैं. लेकिन उन्होंने इन आंकड़ों के सार्वजनिक होने से पहले ही टेस्ला के कुछ शेयर बेचकर मोटा मुनाफा कमा लिया. डेलावेयर चांसरी कोर्ट में दायर मुकदमे में माइकल ने कहा कि टेस्ला ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजों को 2 जनवरी 2023 को जारी किया. कमजोर नतीजों की वजह से टेस्ला के शेयरों में गिरावट आई. जबकि मस्क ने इनसाइडर ट्रेडिंग की बदौलत 3 अरब डॉलर का अनुचित लाभ कमाया.

पद का किया दुरुपयोग
माइकल का यह भी कहना है कि एलन मस्क ने टेस्ला में अपनी पोजीशन का दुरुपयोग किया है. इसके साथ ही उन्होंने टेस्ला के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन नहीं किया. टेस्ला के शेयरहोल्डर ने अदालत से मांग की है कि वह मस्क को शेयर बेचने से हुए अनुचित लाभ को वापस करने का निर्देश दे. टेस्ला के निदेशकों ने भी एलन मस्क को शेयर बेचने की इजाजत देकर निवेशकों के भरोसे को तोड़ा है. माइकल के अनुसार, यदि मस्क ने शेयर बेचने से पहले टेस्ला से जुड़े नेगेटिव डेटा का इंतजार किया होता, उन्हें नवबंर-दिसंबर में शेयरों की बिक्री से जो लाभ मिला, वह जनवरी में 55 फीसदी तक कम हो जाता.

परेशानियों में घिरे हैं मस्क
एलन मस्क तमाम तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं. उन्हें अपने 56 अरब डॉलर के पे पैकेज पर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. इस प्रस्ताव पर टेस्ला के शेयरधारक 13 जून को वोटिंग करेंगे. हालांकि, अदालत इस पे पैकेज को जनवरी में रद्द कर चुकी है, क्योंकि उसका मानना था कि यह पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं थी. इसके अलावा, मस्क के खिलाफ यह भी जांच चल रही है कि क्या उन्होंने 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर में स्टॉक खरीदकर फेडरल सिक्योरिटीज लॉ का उल्लंघन किया है. हालांकि, मस्क का कहना था कि अमेरिकी कानूनी एजेंसियां अनुचित जांच के जरिए उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रही हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

4 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

4 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

4 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

6 hours ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

3 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

4 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

4 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

4 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

4 hours ago