✕

होम / बिजनेस / Tesla ने निकाली जॉब्स! Modi-Musk की मुलाकात के बाद शुरू हुई हायरिंग, जानिए कहां-कहां मौका

Tesla ने निकाली जॉब्स! Modi-Musk की मुलाकात के बाद शुरू हुई हायरिंग, जानिए कहां-कहां मौका

पीएम मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे पर Elon Musk के साथ मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद एलन मस्क की ईवी कंपनी Tesla ने हायरिंग की डीटेल्स शेयर की हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका दौरे में पीएम मोदी ने पता नहीं एलन मस्क पर क्या जादू कर दिया कि दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला के इस सुप्रीमो ने हफ्ते भर के भीतर भारी-भरकम प्लान इंडिया तैयार कर लिया है. एलन मस्क का प्लान इंडिया इतना बड़ा है कि इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुरूआती दौर में ही टेस्ला कंपनी ने इंडिया के लिए दो हजार लोगों की वैकेंसी निकाली है. अगर आपके पास इंजीनियरिंग, सेल्स या ऑपरेशन का एक्पीरियंस है तो आप भी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी के हिस्से हो सकते हैं. आने वाले दिनों में बैटरी बनाने वाली कंपनी टेस्ला पावर इंडिया भारत में काफी विस्तार करने जा रही है. 

पुरानी बैटरी का ब्रांड रिस्टोर किया लॉन्च

टेस्ला पावर इंडिया ने हाल ही में पुरानी बैटरी की मरम्मत कर बेचने के लिए अपना बैटरी ब्रांड रीस्टोर भी लॉन्च किया है. इसकी योजना वर्ष 2026 तक देशभर में रीस्टोर ब्रांड के 5,000 स्टोर खोलने की है. टेस्ला पावर इंडिया के प्रबंध निदेशक कविंदर खुराना ने कहा कि भारत में कारोबार विस्तार जारी रखने के क्रम में हम इनोवेशन के जरिये टिकाऊ लक्ष्य पाने में प्रतिभाशाली व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हैं. हम अपनी टीम में नई प्रतिभाओं का स्वागत करने और मिशन को आगे बढ़ाने में उनके योगदान का लाभ उठाने के लिए उत्साहित हैं.

EV के बाजार को टेस्ला देगा रफ्तार

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट धीरे-धीरे रफ्तार में आ रहा है. टेस्ला के कूदने के बाद इसमें और तेजी आएगी. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बीते साल 15 लाख से भी ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री हुई. टाटा ग्रुप भी बैटरी के कारोबार में बड़ा निवेश कर रहा है. ऐसे में बैटरी इंडस्ट्री के लिए आने वाला समय बेहतर साबित हो सकता है.

Tesla और India के संबंध

टेस्ला और इंडिया के बीच संबंध लंबे समय से ऑन एंड ऑफ कैटेगरी में रहे हैं क्योंकि हाई इम्पोर्ट ड्यूटी के चलते टेस्ला की भारत में एंट्री नहीं हो पा रही है. लेकिन इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने लग्जरी व्हीकल्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 110 फीसदी से घटाकर 70 फीसदी कर दिया है. अब ऐसा माना जा रहा है पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद एलन मस्क की टेस्ला की भारत में एंट्री हो सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

5 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

5 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

5 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

5 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

9 hours ago