होम / बिजनेस / TCS के शेयर में मंदी का रुख, जानें क्या होनी चाहिए रणनीति

TCS के शेयर में मंदी का रुख, जानें क्या होनी चाहिए रणनीति

जब से कंपनी के तिमाही नतीजे जारी किये हैं, बाजार में TCS को लेकर बिकवाली का दौर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

दिग्गज IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड यानी कि TCS के शेयर में मंदी का रुख है. जब से कंपनी के तिमाही नतीजे जारी किये हैं, बाजार में TCS को लेकर बिकवाली का दौर है. तो ऐसे में यह सबसे बड़ा सवाल है कि इसे लेकर क्या रणनीति होनी चाहिए? 

5 दिनों में 4.50% लुढ़का
बीते पांच दिनों में TCS 4.50% लुढ़का है और इसका पिछले एक साल का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं है. हालांकि, इस दौरान बीच में इसने थोड़ी रिकवरी करते हुए 3300 रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन तिमाही नतीजे जारी होने के साथ ही मंदी का दौर लौट आया है. मंगलवार को कारोबार समाप्त होने तक यह 3,084.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.

क्यों आई मंदी?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में TCS को उम्मीद से कम मुनाफा हुआ है. इसके अलावा, कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन एक साल पहले 25.5% से गिरकर 23.1% हो गया है. विशेषतौर पर वार्षिक वेतन वृद्धि और अन्य खर्चों की वजह से यह गिरावट आई है.

घबराने की ज़रूरत नहीं
एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में भी आईटी कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रह सकता है. क्योंकि वैश्विक बाजारों की खराब आर्थिक स्थिति कई अंतर्राष्ट्रीय कारण हैं, जो IT कंपनियों को प्रभावित करेंगे. उनका कहना है कि TCS का शेयर आने वाले दिनों में 3,700 रुपए तक जा सकता है. इसलिए इस गिरावट से घबराने की ज़रूरत नहीं है. आप इसमें निवेश भी कर सकते हैं और यदि पहले से किया हुआ है, तो दाम बढ़ने का इंतजार कर सकते हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

2 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

5 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

6 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

6 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

2 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

10 hours ago