होम / बिजनेस / TCS Q3FY26: मुनाफा 14% घटा, लेकिन राजस्व और AI बिजनेस में रिकॉर्ड बढ़त

TCS Q3FY26: मुनाफा 14% घटा, लेकिन राजस्व और AI बिजनेस में रिकॉर्ड बढ़त

TCS के Q3FY26 नतीजे दिखाते हैं कि कंपनी का नेट प्रॉफिट इस तिमाही में 14% गिरा है, लेकिन राजस्व और AI बिजनेस में मजबूत बढ़त ने निवेशकों और बाजार को संतोषजनक संकेत दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने दिसंबर 2025 तिमाही (Q3 FY26) के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं. तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 14% घटकर 10,657 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, कंपनी की आमदनी में 5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ऑपरेटिंग मार्जिन भी मजबूती के साथ 25.2% पर स्थिर रहा.

नेट प्रॉफिट में गिरावट

पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में TCS का नेट प्रॉफिट 12,380 करोड़ रुपये था. सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में यह 12,075 करोड़ रुपये था. इस गिरावट के बावजूद, TCS ने शेयरधारकों को खुशखबरी दी है. कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड के रूप में 11 रुपये प्रति शेयर और स्पेशल डिविडेंड के रूप में 46 रुपये प्रति शेयर का भुगतान करने का निर्णय लिया है, यानी कुल 57 रुपये प्रति शेयर निवेशकों को मिलेगा.

राजस्व में मजबूत बढ़त

TCS की तिमाही आमदनी बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 63,973 करोड़ रुपये से लगभग 5% अधिक है. ऑपरेशनल मुनाफे का प्रतिशत यानी ऑपरेटिंग मार्जिन 25.2% पर स्थिर रहा, जो पिछले साल की 24.5% के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन दर्शाता है.

AI बिजनेस और नए कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी

कंपनी के CEO और MD के. कृतिवासन ने कहा कि दिसंबर तिमाही में AI बिजनेस की ग्रोथ मजबूत रही. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होने वाली सालाना कमाई 17% बढ़कर 1.8 अरब डॉलर (लगभग 15,000 करोड़ रुपये) हो गई है. इसके अलावा कंपनी ने इस तिमाही में 9.3 अरब डॉलर के नए बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल किए, जो इसके बिजनेस डील्स की मजबूती को दर्शाते हैं.

शेयर मार्केट पर असर

Q3FY26 के नतीजे आने के बाद सोमवार को TCS का शेयर BSE पर 0.86% ऊपर बंद हुआ और 3,235.70 रुपये पर पहुंचा. विशेषज्ञों का मानना है कि राजस्व और AI बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी कंपनी के दीर्घकालिक विकास को समर्थन देगी, भले ही तिमाही का नेट प्रॉफिट अपेक्षाकृत कम रहा हो.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

5 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

8 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

8 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

9 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

5 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

5 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.