✕

होम / बिजनेस / TCS Q2: ₹12,075 करोड़ का मुनाफा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा

TCS Q2: ₹12,075 करोड़ का मुनाफा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा

दूसरी तिमाही में TCS ने जहां स्थिर लाभ और मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ दिखाई, वहीं कंपनी का भविष्य AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश के साथ और भी उज्जवल नजर आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी ने न सिर्फ मुनाफे में इजाफा किया है, बल्कि अपने शेयरधारकों को भी शानदार रिटर्न दिया है. लगातार बदलते वैश्विक बाजार और तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच, TCS ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के साथ यह दिखा दिया है कि वह केवल वर्तमान में नहीं, बल्कि भविष्य की टेक्नोलॉजी विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी अग्रणी बनने के लिए तैयार है.

प्रॉफिट में बढ़त, उम्मीद से थोड़ा कम रहा आंकड़ा

TCS ने गुरुवार को जारी नतीजों में बताया कि कंपनी का टैक्स के बाद शुद्ध लाभ (Net Profit) सालाना आधार पर 1.4% बढ़कर 12,075 करोड़ रुपये पहुंच गया है. पिछली साल की इसी तिमाही में यह लाभ 11,909 करोड़ रुपये था. हालांकि, CNBC TV18 के सर्वे के मुताबिक कंपनी का मुनाफा 12,528.3 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 65,114 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन कंपनी इन अनुमानों से थोड़ी पीछे रह गई.

रेवेन्यू और मार्जिन में सुधार

दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 65,799 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही की तुलना में 3.7% ज्यादा है. स्थिर मुद्रा (Constant Currency) के आधार पर यह वृद्धि 0.8% रही.

- ऑपरेटिंग मार्जिन: 0.7% की वृद्धि के साथ 25.2% पर पहुंचा

- नेट मार्जिन: बढ़कर 19.6% हो गया

- कुल नेट प्रॉफिट: 12,904 करोड़ रुपये

- ऑपरेशंस से कैश फ्लो: नेट प्रॉफिट का 110% रहा

AI में बड़ा निवेश, भविष्य की तैयारी

TCS ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टेक्नोलॉजी को भविष्य का रास्ता मानते हुए बड़ी घोषणाएं की हैं. कंपनी ने भारत में 1 गीगावाट क्षमता का AI डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए एक नई बिजनेस यूनिट की शुरुआत की है. इसके साथ ही, TCS ने Salesforce-फोकस्ड कंपनी 'ListEngage' का अधिग्रहण किया है, जिससे कंपनी की क्लाउड और डिजिटल क्षमताएं और मजबूत होंगी. सीईओ और एमडी के. कृतिवासन ने कहा, "हम दुनिया की सबसे बड़ी एआई-बेस्ड टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी बनने की दिशा में अग्रसर हैं. यह निवेश हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है."

निवेशकों को मिला 11 रुपये का डिविडेंड

प्रॉफिट के साथ-साथ TCS ने अपने निवेशकों को भी दिवाली से पहले शानदार तोहफा दिया है. कंपनी ने 11 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 15 अक्टूबर, 2025 और भुगतान की तारीख 4 नवंबर, 2025 को तय की गई है. इस घोषणा से निवेशकों को सीधे लाभ होगा और शेयर बाजार में कंपनी की साख और मजबूत होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

19 minutes ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

30 minutes ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

45 minutes ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

11 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

14 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

45 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

19 minutes ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

30 minutes ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

17 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

15 hours ago