✕

होम / बिजनेस / Budget में मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, निर्मला सीतारमण कर सकती हैं ये ऐलान! 

Budget में मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, निर्मला सीतारमण कर सकती हैं ये ऐलान! 

मोदी सरकार का पहला बजट अगले महीने यानी जुलाई में पेश होने वाला है. इसमें कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगले महीने के आखिरी में नई मोदी सरकार अपना पहला बजट पेश करने वाली है. लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था और अब पूरक बजट पेश किया जाएगा. इस बार मोदी गठबंधन सरकार चला रहे हैं, इसलिए उम्मीद है कि बजट लोकलुभावन होगा. इस पूरक आम बजट में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिलने की संभावना है. माना जा रहा है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मौजूदा आयकर ढांचे को युक्तिसंगत बनाने के लिए आयकर दरों में कटौती की घोषणा कर सकती हैं.

इस तरह मिलेगा फायदा
एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार बजट में इनकम टैक्‍स को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है. कम आय वाले आयकरदाताओं को ज्‍यादा कर छूट मिलने की संभावना है. भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नवगठित सरकार जुलाई के तीसरे सप्ताह तक वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश कर सकती है. रिपोर्ट में दो सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि सरकार कम आय वालों के लिए आयकर की दरों में कटौती को प्राथमिकता दे सकती है. टैक्स में कटौती से लोगों के हाथ में ज्यादा रकम आएगी, जिसके परिणामस्वरूप खपत में वृद्धि होगी तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

पॉजिटिव होगा प्रभाव
अधिकारियों का कहना है कि जब लोगों के हाथ में ज़्यादा पैसा होगा, तो खपत बढ़ेगी और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर राजस्व में भी वृद्धि होगी. इसलिए भले ही आयकर दरों में कटौती से राजस्व में कमी हो, लेकिन इसका समग्र प्रभाव सकारात्मक ही होगा. इसलिए बजट में टैक्स में कटौती का ऐलान किया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा टैक्स स्लैब की समीक्षा में यह बात निकलकर सामने आई है कि मौजूद टैक्‍स ढांचा युक्तिसंगत नहीं है. इसमें आय पर टैक्‍स वृद्धि बहुत ज्‍यादा है. नई कर प्रणाली में 5% का पहला स्लैब तीन लाख की आय से शुरू हो जाता है. जब इनकम 15 लाख तक पहुंचती है, तो टैक्स की दर पांच प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत हो जाती है, जो काफी ज्‍यादा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

15 hours ago