✕

होम / बिजनेस / TATA का बड़ा कदम: ब्रिटेन में बनेगा देश का सबसे बड़ा बैटरी प्लांट, 750 मिलियन यूरो का लोन मंजूर

TATA का बड़ा कदम: ब्रिटेन में बनेगा देश का सबसे बड़ा बैटरी प्लांट, 750 मिलियन यूरो का लोन मंजूर

TATA की यह डील न सिर्फ एक मेगा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की शुरुआत है, बल्कि यह संकेत है कि भारत की कंपनियां अब ग्लोबल स्तर पर तकनीकी और वित्तीय रूप से बड़ी जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की दिग्गज कंपनी टाटा ग्रुप (Tata Group) अब ग्लोबल ग्रीन एनर्जी रेस में बड़ा दांव खेलने जा रही है. दरअसल, टाटा संस (TATA SONS) की पूर्ण स्वामित्व वाली यूनिट Agratas Energy Storage Solutions ने ब्रिटेन में देश की सबसे बड़ी बैटरी निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 750 मिलियन यूरो (लगभग 990.79 मिलियन डॉलर) के लोन पर हस्ताक्षर किए हैं. इस रणनीतिक डील में करीब 15 अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने हिस्सा लिया है, जो कि इसे 2025 की भारत की टॉप फॉरेन फंडिंग डील्स में शामिल करता है. टाटा का यह कदम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और एनर्जी स्टोरेज के क्षेत्र में भारत की वैश्विक उपस्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा निवेश माना जा रहा है.

क्या है डील की डिटेल?
इस महीने टाटा ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी Agratas Energy Storage Solutions Pvt. Ltd. के लिए करीब 15 अंतरराष्ट्रीय बैंकों के साथ दो साल के ब्रिज लोन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं. यह डील इस साल किसी भारतीय कंपनी द्वारा लिए गए तीन सबसे बड़े फॉरेन करेंसी लोन में से एक मानी जा रही है. कर्ज की दर स्टर्लिंग ओवरनाइट इंडेक्स एवरेज (SONIA) के ऊपर एक निर्धारित स्प्रेड पर तय की गई है. यह डील ऐसे समय में साइन हुई है जब वैश्विक वित्तीय बाज़ार ब्याज दरों और टैरिफ में बढ़ोतरी के कारण अस्थिरता के दौर से गुजर रहे हैं.

क्या है टाटा का प्लान?
Agratas कंपनी ब्रिटेन और भारत में बैटरी सेल निर्माण के लिए फैक्ट्रियां स्थापित कर रही है. कंपनी का लक्ष्य है कि 2030 के दशक की शुरुआत तक यह प्लांट ब्रिटेन के ऑटोमोटिव सेक्टर की बैटरी जरूरतों का लगभग 50% तक उत्पादन कर सके. टाटा ने पहले भी एक स्टेटमेंट में कहा था कि ब्रिटेन में बनने वाला यह कारखाना न सिर्फ देश का सबसे बड़ा बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा, बल्कि यह क्लीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिहाज से एक रणनीतिक कदम भी है.

भारतीय कंपनियों के लिए क्या मायने रखता है ये कदम?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 की तुलना में इस साल भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशी मुद्रा में लिए गए ऋण में 23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब 6.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. टाटा की यह डील इस ट्रेंड को और बल देती है और यह संकेत देती है कि भारतीय कंपनियां अब अंतरराष्ट्रीय फाइनेंशियल नेटवर्क में पहले से कहीं अधिक एक्टिव और सशक्त हो चुकी हैं.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

5 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

7 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

8 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.