✕

होम / बिजनेस / टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन को तीसरा कार्यकाल सौंपा, सेवानिवृत्ति नीति में ऐतिहासिक छूट

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन को तीसरा कार्यकाल सौंपा, सेवानिवृत्ति नीति में ऐतिहासिक छूट

65 वर्ष की सेवानिवृत्ति नीति में पहली बार औपचारिक छूट

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) ने टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को तीसरा कार्यकारी कार्यकाल सौंपमे की मंजूरी दे दी है, जो टाटा समूह की सेवानिवृत्ति नीति से एक बड़ी छूट मानी जा रही है. बता दें, यह पहली बार है जब समूह ने 65 वर्ष की आयु में कार्यकारी पद छोड़ने के अपने नियम से औपचारिक रूप से छूट दी है.

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 में 65 वर्ष के हो जाएंगे, और सामान्य नियमों के तहत उन्हें कार्यकारी पद से हटना पड़ता. हालांकि, टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली टाटा ट्रस्ट्स ने इस नीति में छूट देते हुए उनके कार्यकाल को जारी रखने का समर्थन किया है. इसका कारण समूह की सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन बैटरियों और एयर इंडिया के पुनरुद्धार जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में विस्तार को बताया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाटा संस फरवरी 2026 में चंद्रशेखरन के वर्तमान कार्यकाल की समाप्ति पर इस विस्तार को औपचारिक रूप से लागू करेगा. यह प्रस्ताव नोएल टाटा और टीवीएस ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन द्वारा 11 सितंबर को हुई टाटा ट्रस्ट्स की बैठक में पेश किया गया था, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.  यह निर्णय न केवल एन चंद्रशेखरन की समूह में बढ़ती साख को दर्शाता है, बल्कि उनके नेतृत्व में बोर्ड के विश्वास को भी प्रकट करता है.

2017 में कार्यभार संभालने के बाद से उन्होंने समूह की कई कंपनियों में व्यापक बदलाव किए हैं. उनके कार्यकाल में टाटा समूह की आय लगभग दोगुनी और लाभ तीन गुना हुआ है. वित्त वर्ष 2024-25 में समूह का राजस्व ₹15.34 लाख करोड़ और मुनाफा ₹1.13 लाख करोड़ दर्ज किया गया.

यह विस्तार ऐसे समय में आया है जब टाटा संस को सार्वजनिक (IPO) करने को लेकर समूह के भीतर मतभेद की खबरें हैं. जुलाई में पारित एक बोर्ड प्रस्ताव ने कंपनी के निजी रूप में बने रहने की प्राथमिकता को दोहराया था, लेकिन अब इसकी समीक्षा की जा रही है. ऐसे में चंद्रशेखरन का नेतृत्व समूह के लिए स्थिरता का प्रतीक माना जा रहा है.

टाटा समूह की परंपरा के अनुसार, कार्यकारी पदधारी अधिकारियों को 65 वर्ष की उम्र में सक्रिय पदों से हटना होता है, हालांकि वे 70 वर्ष तक गैर-कार्यकारी भूमिकाओं में बने रह सकते हैं. उदाहरण के लिए, नोएल टाटा ने भी 65 की उम्र में गैर-कार्यकारी भूमिका अपना ली थी. चंद्रशेखरन के मामले में लिया गया यह निर्णय इस परंपरा से हटकर है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

10 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

14 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

14 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

16 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें