होम / बिजनेस / TATA Group से आईपीओ को लेकर आई बड़ी खबर, डेट भी हो गई फाइनल

TATA Group से आईपीओ को लेकर आई बड़ी खबर, डेट भी हो गई फाइनल

लंबे समय के बाद टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ आ रहा है. टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 22 नवंबर को खुलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की तरफ से लंबे समय के आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) की खबर आई है. टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Tata Technologies IPO) का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कंपनी के आईपीओ लॉन्च की डेट का ऐलान कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बुधवार 22 नवंबर 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और इसके लिए शुक्रवार 24 नवंबर 2023 तक बोली लगाई जा सकेगी. 

Price Band की घोषणा बाकी
टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO, ऑफर फॉर सेल (OFS) है. आईपीओ के तहत टाटा मोटर्स, अल्फा टीसी होल्डिंग्स और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड, कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को ग्रे मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 275 से 282 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने अभी अपने आईपीओ के प्राइज बैंड का ऐलान नहीं किया है. 

2 दशक बाद मिली खबर
टाटा टेक्नोलॉजीज IPO में पैसे लगाने के लिए मॉर्गन स्टैनेली, ब्लैकरॉक और कुछ अमेरिकी हेज फंड्स के साथ बातचीत कर रही है. बता दें कि टाटा ग्रुप करीब 2 दशक बाद अपनी किसी कंपनी का आईपीओ लेकर आ रहा है. इससे पहले, साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ आया था. टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे हैं और अब उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है. 

इसका भी आएगा IPO?
वैसे, टाटा समूह की एक और कंपनी के आईपीओ की खबरें भी पिछले काफी समय से चल रही हैं. Tata Play जिसे पूर्व में टाटा स्काई के नाम से जाना जाता था, शेयर मार्केट में लिस्ट नहीं है. इसलिए कंपनी अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. इस साल की शुरुआत में कंपनी को IPO के माध्यम से पैसे जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई थी. बता दें कि डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सेगमेंट में टाटा प्ले की प्रतिद्वंद्वी कंपनियों में डिश टीवी, भारती एयरटेल और सन डायरेक्ट टीवी शामिल हैं.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

11 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

11 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

13 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें