होम / बिजनेस / टाटा ग्रुप के साथ कमाई का मौका, जल्द हो सकती है ये घोषणा 

टाटा ग्रुप के साथ कमाई का मौका, जल्द हो सकती है ये घोषणा 

टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की तैयारी में है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

टाटा ग्रुप के साथ कमाई का मौका बन रहा है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो चालू वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी निवेशकों के लिए दरवाजे खोल सकती है. दरअसल, टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की तैयारी में है.  

टाटा मोटर्स की सब्सिडरी फर्म
टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स की सब्सिडरी फर्म है. टाटा मोटर्स के शेयर अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर 2.24% चढ़कर 440.50 पर बंद हुए. एक्सपर्ट्स के अनुसार, टाटा समूह की वित्तीय स्थिति ठीक है, इसलिए टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में निवेश अच्छा फैसला हो सकता है.

18 साल बाद आईपीओ 
करीब 18 साल बाद यह पहला मौका होगा जब टाटा समूह की कंपनी आईपीओ के जरिए खुदरा निवेशकों को शेयर खरीदने का मौका देगी. इससे पहले 2004 में टाटा की IT कंपनी TCS का IPO लॉन्च हुआ था और कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी. आज TCS का शेयर 3,266.00 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. आपको बता दें कि मार्केट कैपिटल के लिहाज से टीसीएस देश की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी है.

इन 4 कार्यक्षेत्रों पर केंद्रित
टाटा टेक्नोलॉजीज में टाटा मोटर्स की 74 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है. यह कंपनी 4 प्रमुख कार्यक्षेत्रों पर केंद्रित है: ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, औद्योगिक मशीनरी और उद्योग. टाटा टेक्नोलॉजीज ऑटोनॉमस, कनेक्टेड, इलेक्ट्रिफिकेशन एंड शेयर्ड मोबिलिटी और डिजिटल में भी निवेश कर रही है.

मुनाफे वाली कंपनी
टाटा टेक्नोलॉजीज का मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है. इसमें 9300 कर्मचारी हैं और दुनियाभर में कंपनी के 18 वितरण केंद्र हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा टेक्नोलॉजीज मुनाफे वाली कंपनी है. 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का रिवेन्यु 3529.6 करोड़ रुपए था. माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही आईपीओ के संबंध में घोषणा कर सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

5 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

8 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

10 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

10 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

5 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

13 hours ago