होम / बिजनेस / Solar Cell का उत्पादन करेगी TATA Power, किया भारी भरकम निवेश

Solar Cell का उत्पादन करेगी TATA Power, किया भारी भरकम निवेश

इसके लिए उसने तमिलनाडु सरकार के साथ एक करार किया है. कंपनी इस प्लांट में 3000 करोड़ रुपये का भारी भरकम निवेश करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः देश की प्रमुख कंपनियों में शुमार टाटा पावर (TATA Power) जल्द ही सौर उर्जा (Solar Power) के क्षेत्र में एक और प्लांट लगाने जा रही है जहां पर कंपनी सोलर सेल और उसके मॉड्यूल का उत्पादन करेगी. इसके लिए उसने तमिलनाडु सरकार के साथ एक करार किया है. कंपनी इस प्लांट में 3000 करोड़ रुपये का भारी भरकम निवेश करने जा रही है. 

यहां लगेगा प्लांट

यह प्लांट राज्य के तिरुनेलवेली जिले में लगेगा, जिसमें 4GW सोलर सेल और 4GW सोलर मॉड्यूल का उत्पादन होगा. टाटा पावर ने इस संबंध में सोमवार को तमिलनाडु सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए. एमओयू पर हस्ताक्षर राज्य सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव एस कृष्णन और टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने किए. इस अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी उपस्थित थे. 

देश में दूसरा सबसे बड़ा प्लांट

बेंगलुरु के बाद कंपनी का यह दूसरा प्लांट होगा. भारत में सबसे बड़े सौर निर्माताओं में से एक कंपनी 635 मेगावाट मॉड्यूल और 500 मेगावाट सेल की उत्पादन क्षमता के साथ बेंगलुरु में एक विश्व स्तरीय प्लांट का संचालन करती है.

महिलाओं को रोजगार देने का प्रयास

इस प्लांट में अधिकतर रोजगार महिलाओं को दिए जाएंगे. प्लांट में अगले 16 माह के दौरान निवेश किया जाएगा और इससे दो हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. कंपनी के सीईओ एवं एमडी प्रवीर सिन्हा ने कहा कि यह संयंत्र राज्य सरकार के सहयोग से स्थापित किया जाएगा. इससे देश में स्वच्छ ऊर्जा सॉल्यूशन की मांग बढ़ेगी और रोजगार का सृजन होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

10 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

11 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

12 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

12 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

15 hours ago