होम / बिजनेस / जिस कंपनी पर थी Adani की नजर, उस पर अब Tata सहित इन कंपनियों ने लगाया दांव

जिस कंपनी पर थी Adani की नजर, उस पर अब Tata सहित इन कंपनियों ने लगाया दांव

अडानी समूह के पीछे हटने के बाद PTC India को खरीदने वालों की दौड़ में टाटा ग्रुप सहित कुछ नए नाम शामिल हो गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग के चक्रव्यूह में फंसने से पहले अडानी समूह (Adani Group) जिस कंपनी को खरीदने जा रहा था, अब उसे अपना बनाने की दौड़ में कई दूसरी कंपनियां शामिल हो गई हैं. अडानी समूह के पीछे हटने के बाद Tata Power, JSW Energy, Greenko और Torrent Group ने PTC India में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जमा किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अडानी समूह ने ईओआई जमा नहीं किया है, यानी अब वो पूरी तरह से इस डील से आउट हो गया है.  

शेयर बन रहे रॉकेट
पावर ट्रेडिंग कंपनी पीटीसी इंडिया को खरीदना अडानी ग्रुप की विस्तार योजना का एक हिस्सा था, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने पूरा खेल बिगाड़ दिया. अब गौतम अडानी के नेतृत्व वाले इस ग्रुप ने अपनी रणनीति बदल दी है. समूह का पूरा जोर नई कंपनियों के अधिग्रहण से हटकर कर्ज चुकाने पर आ गया है, ताकि इन्वेस्टर्स का विश्वास पुन: हासिल किया जा सके. टाटा ग्रुप सहित अन्य कंपनियों के PTC India को खरीदने की दौड़ में शामिल होने की खबर आम होते ही कंपनी के शेयरों में और तेजी आ गई है. आज यानी गुरुवार को पीटीसी इंडिया के शेयर 4.97% उछाल के साथ 97.15 रुपए पर बंद हुए.

इन कंपनियों की हिस्सेदारी
PTC इंडिया लिमिटेड में 4 सरकारी कंपनियों - NTPC, NHPC, Power Grid और Power Finance की हिस्सेदारी है. ये कंपनी अपनी चार-चार फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं. यदि कंपनी के ताजा शेयर भाव के हिसाब से देखें, तो 16 प्रतिशत हिस्सेदारी की कीमत 5.2 करोड़ डॉलर से ज्यादा बैठती है. इस साल कंपनी के शेयरों में तेजी के साथ इसका कुल मार्केट कैप करीब 32.2 करोड़ डॉलर से ज्यादा हो गया है. यदि पीटीसी इंडिया अडानी की झोली में आती, तो उसकी एनर्जी वैल्यू चेन में पकड़ मजबूत होती. लेकिन अब इस दौड़ से अडानी ग्रुप पूरी तरह बाहर हो चुका है.

DB Power से भी दूरी
इससे पहले अडानी समूह ने DB पावर खरीदने से इनकार कर दिया था. डीबी पावर के पास छत्तीसगढ़ में 1200 मेगावॉट के थर्मल प्लांट हैं. अडानी समूह की योजना इस कंपनी को अपना बनाकर छत्तीसगढ़ में कारोबार को विस्तार देने की थी. इसे इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में अडानी ग्रुप की दूसरी सबसे बड़ी मर्जर एंड एक्विजिशन डील बताया जा रहा था. समूह ने डीबी पावर को 7,017 करोड़ रुपए में खरीदने की घोषणा पिछले साल अगस्त में की थी. इस डील को 31 अक्टूबर, 2022 तक पूरा होना था, लेकिन डेडलाइन लगातार बढ़ती गई और हाल ही में अडानी समूह ने इससे कदम वापस खींच लिए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

1 hour ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

4 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

4 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

5 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

7 hours ago