✕

होम / बिजनेस / UP में टाटा ग्रुप का बड़ा निवेश दांव, होटल से लेकर EV तक विस्तार की योजना

UP में टाटा ग्रुप का बड़ा निवेश दांव, होटल से लेकर EV तक विस्तार की योजना

सरकार और टाटा समूह के बीच यह साझेदारी राज्य की आर्थिक वृद्धि और सतत विकास की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में टाटा ग्रुप अपनी मौजूदगी को तेजी से विस्तार दे रहा है. इसी कड़ी में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस बैठक में राज्य में टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों द्वारा हजारों करोड़ रुपये के निवेश को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिससे उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन और बुनियादी ढांचे को नई गति मिलने की उम्मीद है.

योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर दी जानकारी

इस मुलाकात को लेकर योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर जानकारी भी साझा की है. उन्होंने बताया कि लखनऊ में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश में AI, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा विनिर्माण, GCC, ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा, ईवी, पर्यटन-आतिथ्य, कौशल विकास तथा डिजिटल इकोसिस्टम के क्षेत्रों में निवेश और नवाचार की संभावनाओं पर व्यापक एवं सार्थक विमर्श हुआ. प्रदेश को औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में टाटा समूह ने अपनी सक्रिय सहभागिता और प्रतिबद्धता व्यक्त की. सुदृढ़ नीतिगत ढांचे, कुशल मानव संसाधन और अनुकूल औद्योगिक परिवेश के साथ उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त करने हेतु संकल्पित है.

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़ा विस्तार, 60 नए होटल प्रस्तावित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बैठक के दौरान बताया गया कि ताज, सिलेक्शन्स और विवांता जैसे टाटा समूह के प्रतिष्ठित होटल ब्रांड्स के 30 होटल पहले से ही उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन हैं. इनके पूरा होने से राज्य में करीब 1,900 लग्ज़री होटल रूम्स जुड़ेंगे. इसके अलावा वर्ष 2026 तक 30 और नए होटलों के निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश देश के सबसे तेजी से उभरते हॉस्पिटैलिटी बाजारों में शामिल हो सकता है.

नोएडा में बनेगा स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सिग्नेचर होटल

एन. चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि नोएडा में टाटा समूह एक अत्याधुनिक सिग्नेचर होटल विकसित करने जा रहा है. यह होटल कॉर्पोरेट और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा और क्षेत्र की व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूती देगा.

अयोध्या और मथुरा-वृंदावन में सांस्कृतिक परियोजनाएं

टाटा ग्रुप अयोध्या में प्रस्तावित ‘म्यूज़ियम ऑफ टेम्पल’ परियोजना के पहले चरण को जनवरी 2027 तक पूरा करने पर भी फोकस कर रहा है. यह संग्रहालय अत्याधुनिक तकनीक आधारित डिस्प्ले के जरिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा. इसके अलावा मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में मानसी गंगा कुंड, श्याम कुंड, राधा कुंड सहित आठ प्रमुख कुंडों के जीर्णोद्धार और राज्य के प्रमुख गंगा घाटों की स्वच्छता एवं संरक्षण में भी टाटा समूह सहयोग करेगा.

नोएडा को बनाया जाएगा टाटा का कॉर्पोरेट हब

सूत्रों के मुताबिक, टाटा ग्रुप दिल्ली से सटे नोएडा को अपना प्रमुख कॉर्पोरेट और कमर्शियल हब बनाने की योजना पर काम कर रहा है. यहां चार से पांच आधुनिक कार्यालय भवनों का निर्माण किया जा रहा है, जिसे चरणबद्ध तरीके से दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है. इसके पूरा होते ही नोएडा टाटा समूह की प्रमुख व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बन जाएगा.

बुंदेलखंड और प्रयागराज में लगेंगे नए सोलर पावर प्लांट

ऊर्जा क्षेत्र में भी टाटा ग्रुप ने उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी बुंदेलखंड और प्रयागराज में 50-50 मेगावाट क्षमता के दो नए सोलर पावर प्लांट लगाएगी. इसके साथ ही राज्य के सभी 75 जिलों में रूफटॉप सोलर सॉल्यूशंस की स्थापना की रफ्तार तेज करने की योजना है, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.

EV और मोटर व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा विस्तार

टाटा ग्रुप का लखनऊ में पहले से ही मोटर व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मौजूद है. अब समूह उत्तर प्रदेश में अपने ऑटोमोबाइल कारोबार का दायरा और बढ़ाने की तैयारी में है. इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए अलग प्लांट, नई इलेक्ट्रिक कारों, इलेक्ट्रिक बसों और संपूर्ण EV इकोसिस्टम के विकास की योजना शामिल है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

22 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

22 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

23 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

19 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

19 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

22 hours ago