✕

होम / बिजनेस / Tata Group इस राज्य पर हुआ मेहरबान, 4 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Tata Group इस राज्य पर हुआ मेहरबान, 4 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. शीघ्र ही टाटा समूह भर्ती कार्यक्रमों के अंतर्गत राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

युवाओं को उद्योगों के सहयोग से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रयासों को सफलता मिली है. देश का प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रतिष्ठान टाटा समूह (Tata Group) तमिलनाडु और कर्नाटक स्थित प्लांट में उत्तराखंड की 4000 महिलाओं को भर्ती करेगा. कंपनी के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक टाटा ग्रुप के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर रंजन बंदोपाध्याय ने स्टेट प्लानिंग डिपार्टमेंट को एक पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि राज्य में जल्द ही NATS और NAPS प्रोग्राम के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी.

Tata Group में जल्द शुरु होगी भर्ती प्रक्रिया

कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि महिलाओं की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. बयान में कहा गया है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड NPS और NATS प्रोग्राम के तहत तमिलनाडु के होसुर और कर्नाटक के कोलार में स्थित अपने प्लांट्स में उत्तराखंड से 4000 महिला कैंडिडेट्स को नियुक्त करेगी. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है.

नौकरी के लिए इन योग्यताओं का होना जरूरी

बयान के मुताबिक NAPS के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार उम्मीदवारों को कक्षा 10 या 12 उत्तीर्ण होना चाहिए, जबकि NATS के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10, कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए या आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए. चयन के लिए उम्मीदवारों को टेस्ट से गुजरना होगा. चयन के बाद उन्हें शॉप फ्लोर टेक्निशियल के तौर पर नियुक्त किया जाएगा. चयनित महिलाओं को निश्चित वेतन के अलावा रहने, खाने, ट्रांसपोर्टेशन और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. कंपनी की पॉलिसी के अनुसार अन्य बेनिफिट भी प्रदान किए जाएंगे.

यूपी सरकार दे रही 20 हजार लोगों को नौकरी

यूपी के लोगों के लिए भी खुशखबरी है. यूपी के बेरोजगारों की किस्मत पलटने वाली है. यहां 20 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की फैसला लिया गया है. प्रदेश में जल्द ही बंपर भर्तियां होने जा रही हैं. दरअसल, यूपी में संविदा पर एजुकेटर और परिचालक के कुल 20 हजार पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया गया है. योगी सरकार के फैसले के अनुसार, रोडवेज संविदा पर 10 हजार बस कंडक्टर्स की नियुक्ति की जाएगी. वहीं, 75 जिलों में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से युक्त 10,684 स्कूलों में एक-एक ईसीसीई एजुकेटर की संविदा पर नियुक्ति होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

7 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

7 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

8 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

10 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

8 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

7 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

7 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

6 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

10 hours ago