होम / बिजनेस / टाटा ग्रुप के इस शेयर ने खूब रुलाया, लेकिन क्या अब भर सकता है झोली?

टाटा ग्रुप के इस शेयर ने खूब रुलाया, लेकिन क्या अब भर सकता है झोली?

टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड यानी TTML 11 जनवरी 2022 को 291.05 रुपए पर पहुंच गया था, लेकिन फिलहाल इसकी कीमत 115.85 रुपए है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

टाटा ग्रुप के एक शेयर ने निवेशकों को पिछले कुछ समय में खूब रुलाया है. यह शेयर अपने 52-वीक हाई से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. हम बात कर रहे हैं टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड यानी TTML के बारे में. टाटा ग्रुप का यह शेयर 11 जनवरी 2022 को 291.05 रुपए पर पहुंच गया था, लेकिन फिलहाल इसकी कीमत 115.85 रुपए है. सोमवार को बाजार में तेजी की वजह से TTML 1.62% की बढ़त के साथ खुला है जबकि शुक्रवार को इसमें 1.04% की गिरावट दर्ज की गई थी. 

6 महीनों में 48.45% लुढ़के
टीटीएमएल के शेयर पिछले कुछ महीनों से नुकसान में हैं. कंपनी के शेयर पिछले पांच कारोबारी दिन में 3.50% नीचे आए हैं. पिछले छह महीनों में इसमें 48.45 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, साल भर में TTML 164.08% चढ़ा भी है और इससे निवेशकों ने मोटा मुनाफा भी कमाया है. बता दें कि टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड एक लार्ज कैप कंपनी है और इसका मार्केट कैप 22,433 करोड़ रुपए है. 

क्या करती है कंपनी?
TTML, टाटा टेलीसर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है. यह कंपनी वॉइस, डेटा सर्विसेज देती है. कंपनी के ग्राहकों की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. खबरों के मुताबिक, हाल ही में TTML ने कंपनियों के लिए स्मार्ट इंटरनेट बेस्ड सर्विस शुरू की है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसकी वजह यह कि इसमें कंपनियों को फास्ट इंटरनेट के साथ क्लाउड बेस्ड सिक्योरिटी सर्विसेज और ऑप्टोमाइज्ड कंट्रोल मिलता है.

कैसी हो रणनीति?
टाटा समूह की इस कंपनी का शेयर भले ही गोता लगाता रहा है, लेकिन एक साल पहले की इसकी रफ़्तार को अनदेखा नहीं किया जा सकता. बाजार में तेजी के साथ TTML के शेयर में भी तेजी देखने को मिली है, ऐसे में संभावना है कि आने वाले दिनों में ये शेयर अच्छा रिटर्न दे.     
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 hour ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

3 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

3 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

3 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

6 hours ago