होम / बिजनेस / TATA समूह इस सुपर-एप में कर रहा है बड़े निवेश की तैयारी

TATA समूह इस सुपर-एप में कर रहा है बड़े निवेश की तैयारी

जानकारों का कहना है कि अगर टाटा डिजिटल का ये सौदा आगे बढ़ता है तो अगले दो साल में उसे अतिरिक्त धन प्राप्त हो सकता है. इसे वो इसकी सेवाओं को बेहतर करने में लगा सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

TATA समूह पिछले साल लॉन्‍च हुए अपने सुपर एप TATA NEU में एक बड़े निवेश की योजना बना रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टाटा समूह अपने सुपर ऐप वेंचर में $ 2 बिलियन की नई पूंजी लगाने पर विचार कर रहा है. कहा जा रहा है कि सॉल्ट-टू-सॉफ्टवेयर समूह के नाम से मशहूर टाटा अपने डिजिटल व्यवसाय को बढ़ावा देना चाहता है. वो भी इस सेक्‍टर में बाकी कंपनियों से पीछे नहीं रहना चाहता है. 

क्‍यों निवेश करना चाहती है कंपनी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टाटा डिजिटल ने कहा है कि अगर ये सौदा आगे बढ़ता है तो उसे दो साल में अतिरिक्त रकम मिल सकेगी. रिपोर्ट कहती है कंपनी इस पैसे को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म टाटा न्यू की मदद में लगा सकती है. टाटा न्‍यू पिछले अप्रैल में लाइव हो गई थी, ताकि वह अपनी डिजिटल पेशकशों को और मजबूत कर सके, तकनीकी गड़बड़ियों को ठीक कर सके और अपने किसी भी नए खर्च की जरूरत को पूरा कर सके. टाटा समूह ने टाटा डिजिटल को अपने इस सुपर ऐप के मूल्यांकन को बढ़ावा देने के तरीकों की तलाश करने के लिए कहा है. मीडिया रिपोर्ट कहती है कि विचार-विमर्श चल रहा है और समूह अभी भी सौदे के आकार और समय को बदल सकता है. वहीं इस मामले पर टाटा समूह और टाटा डिजिटल के प्रतिनिधियों ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

TATA NEU का किससे है मुकाबला 
दरअसल TATA NEU में अगर कोई भी कैपिटल आता है तो वो उसके जरिए इस मैदान में पहले से मौजूद Amazon.com Inc. और Walmart Inc. के फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्रतिद्वंद्वियों का मुकाबला करने की रणनीति बनाने पर विचार कर रहा है. वर्ष 2020 के मध्‍य में लॉन्‍च होने से पहले TATA NEU भारत का पहला सुपर ऐप है जो चीन के अलीपे और वीचैट पर आधारित था, लेकिन पिछले साल लॉन्च होने के तुरंत बाद इसे तकनीकी गड़बड़ियों और ग्राहकों की शिकायतों का सामना करना पड़ा. स्थानीय हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और अदानी समूह अपने स्वयं के सुपर ऐप को भी रोल आउट करना चाह रहे हैं.

आखिर क्‍या है TATA NEU सुपर एप? 
दरअसल टाटा अपने इस एक ऐप के जरिए कई तरह की सुविधाओं को देना चाहता है. इसमें इसके यूजर को किराने का सामान हो, गैजेट्स खरीदने हों, या हवाई जहाज टिकट और रेस्तरां बुक करना हो यूजर एक ही एप से सभी काम कर सकता है. ऐप मेंबरशिप सर्विस के साथ भी आता है और बिल भुगतान, ऋण और बीमा जैसे वित्तीय प्रोडक्‍ट भी देता है. 

इससे पहले कई कंपनियों का कर चुका है अधिग्रहण 
टाटा समूह ने अपने ई-कॉमर्स पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए पिछले तीन वर्षों में $2 बिलियन से अधिक का निवेश करते हुए ई-ग्रॉसर बिगबास्केट और ई-फार्मेसी 1mg सहित कई फर्मों का अधिग्रहण कर चुकी है.  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस प्राइवेट ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों सहित वित्तीय या रणनीतिक निवेशकों को सुपर ऐप के सपोर्ट में लाने के बारे में भी जानकारी जुटाई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

36 minutes ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

55 minutes ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

16 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

16 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

18 hours ago

बड़ी खबरें