होम / बिजनेस / टाटा ग्रुप के इस एक शेयर ने बदल दी किस्मत, 2 साल में 50 हजार के हो गए 7.18 लाख रुपये

टाटा ग्रुप के इस एक शेयर ने बदल दी किस्मत, 2 साल में 50 हजार के हो गए 7.18 लाख रुपये

लगभग 2 साल में ही इस कंपनी ने शेयरधारकों को 1138.04% का बंपर रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: शेयर बाजार में बिकवाली के दौर में एक ऐसा भी शेयर है, जिसने लोगों को भर-भरकर पैसा दिया. हम बात कर रहे हैं टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी तेजस नेटवर्क (Tejas Network Share) की. इस कंपनी ने अभी सांख्य लैब का अधिग्रहण किया है. इसके बाद से तेजस नेटवर्क चर्चा में है. करीब 2 साल पहले 22 मई, 2020 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 31.15 रुपये थी, जो पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 8 जुलाई, 2022 को 447.95 रुपये पर हो गई. 

शेयरधारकों को 1138.04% का बंपर रिटर्न
लगभग 2 साल में ही इस कंपनी ने शेयरधारकों को 1138.04% का बंपर रिटर्न दिया है. हालांकि, इस दौरान शेयर बाजार ने भी अच्छी-खासी ग्रोथ हासिल की है और बीएसई सेंसेक्स 76 फीसदी चढ़ा है. अब इसे उदाहरण के तहत समझिए. यदि इस कंपनी के शेयर में किसी निवेशक ने मई, 2020 में 50 हजार रुपये निवेश किए तो उसे लगभग 1605 शेयर मिले. इस हिसाब से आज उसकी कीमत 7,18,959 रुपये होगी. इस हिसाब से उस निवेशक ने सिर्फ 2 साल में 668,959 रुपये कमा लिए.

तेजस नेटवर्क्स का कारोबार
तेजस नेटवर्क्स टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, यूटिलिटीज, डिफेंस और सरकारी फर्मों के लिए नेटवर्किंग प्रोडक्ट का डिजाइन विकसित करता है और उसे बेचता है. जुलाई 2021 में टाटा संस की सहायक कंपनी पैनाटोन फिनवेस्ट ने लगभग 1,850 करोड़ रुपये में तेजस नेटवर्क में 43.3% हिस्सेदारी खरीदी. तेजस नेटवर्क्स ने मंगलवार को ही यह घोषणा की कि उसने सांख्य लैब्स में 276.24 करोड़ रुपये में 62.65 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है.

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार का हाल
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 को बीएसई सेंसेक्स 303.38 यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 54,481.84 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 87.70 यानी 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,220.60 पर बंद हुआ.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

MobiKwik को RBI से NBFC लाइसेंस, शेयरों में की जोरदार छलांग

नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस मिलने के बाद मोबिक्विक अब अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज को बड़े स्तर पर विस्तार दे सकेगी.

56 minutes ago

महिंद्रा फाइनेंस का धमाका: मुनाफा दोगुना, शेयरों में उछाल और 375% डिविडेंड का ऐलान

मुनाफे के इस शानदार प्रदर्शन के बाद कंपनी ने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹7.50 का डिविडेंड घोषित किया है. प्रतिशत के

1 hour ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA साइन: सस्ते आयात, बड़ा निवेश और रोजगार के नए मौके, जानिए पूरी डील

भारत-न्यूजीलैंड FTA एक संतुलित समझौता माना जा रहा है, जिसमें व्यापार बढ़ाने के साथ-साथ घरेलू हितों की भी रक्षा की गई है. यह डील आने वाले वर्षों में निवेश, रोजगार और निर्यात को नई गति दे सकती है.

2 hours ago

ACKO IPO की तैयारी तेज: 2.5 अरब डॉलर वैल्यूएशन का लक्ष्य, इंश्योरटेक सेक्टर में दूसरी बड़ी लिस्टिंग की उम्मीद

कंपनी का लक्ष्य लगभग ₹16,600 करोड़ से ₹20,750 करोड़ के बीच वैल्यूएशन हासिल करना है.

3 hours ago

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने के बाद कुछ महीनों में खाड़ी देशों का तेल उत्पादन हो सकता है बहाल: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर क्षेत्र में नया तनाव नहीं बढ़ता और होर्मुज सुरक्षित रूप से खुल जाता है, तो खाड़ी देशों के तेल उत्पादन में तेज सुधार संभव है.

3 hours ago

बड़ी खबरें