होम / बिजनेस / शॉपिंग करने निकली Tata Consumer, Ching’s Chinese और Organic India बने पहली पसंद!

शॉपिंग करने निकली Tata Consumer, Ching’s Chinese और Organic India बने पहली पसंद!

टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) द्वारा कैपिटल फूड्स (Capital Foods) का अधिग्रहण 5100 करोड़ रुपयों में पूरा किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में घोषणा करते हुए कंपनी ने बताया है कि अपने उत्पादों के पोर्टफोलियो को बड़ा करने के लिए कंपनी जल्द ही दो विशालकाय डील कर सकती है. घोषणा के दौरान कंपनी ने यह भी कहा कि मुंबई आधारित कैपिटल फूड्स (Capital Foods) के 100% अधिग्रहण के लिए कंपनी ने स्पष्ट रूप से समझौते भी किये हैं. 

Capital Foods और Organic India
आपको बता दें कि चिंग्स चाइनीज (Ching’s Chinese) और स्मिथ एंड जोन्स (Smith & Jones) जैसे जाने माने ब्रैंड्स, कैपिटल फूड्स (Capital Foods) के ही प्रोडक्ट्स हैं और टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) द्वारा कैपिटल फूड्स का अधिग्रहण 5100 करोड़ रुपयों में पूरा किया जाएगा. इसके साथ ही टाटा कंज्यूमर ने घोषणा करते हुए यह भी बताया है कि फैब-इंडिया (Fab India) से समर्थन प्राप्त कंपनी आर्गेनिक इंडिया (Organic India) के अधिग्रहण के लिए भी कंपनी ने कुछ निर्णायक समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. आर्गेनिक इंडिया, पैकेज्ड आर्गेनिक चायपत्ती, हर्बल उत्पाद और हेल्थ सप्लीमेंट इत्यादि का कारोबार करती है और टाटा कंज्यूमर्स के द्वारा इस कंपनी का अधिग्रहण 1900 करोड़ रुपयों में किया जाएगा. 

कैपिटल फूड्स में वृद्धि का कारण
फिलहाल टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) द्वारा कैपिटल फूड्स (Capital Foods) में 75% इक्विटी शेयरों की हिस्सेदारी पूरी कर ली जायेगी और शेष बची 25% हिस्सेदारी को आने वाले तीन सालों में पूरा कर लिया जाएगा. कैपिटल फूड्स विभिन्न कैटेगरी में ऑपरेट करती है और इन सभी कैटेगरीयों का साइज लगभग 21,400 करोड़ रुपए है. इन सभी कैटेगरी में ढांचागत वृद्धि के लिए कंपनी के आय के स्तर में लगातार होती बढ़ोत्तरी भी शामिल है. साथ ही कंज्यूमर्स की बदलती हुई पसंद और दुनिया के प्रमुख पकवानों का मजा घर पर ही लेने के लिए तैयार किये गए उत्पादों की बदौलत कैपिटल फूड्स की कैटेगरी में वृद्धि देखने को मिलती है. 

कैपिटल फूड्स का टाटा कंज्यूमर में स्वागत
वित्त वर्ष 24 के दौरान कैपिटल फूड्स का अनुमानित टर्नओवर 750-770 करोड़ के बीच रहने की उम्मीद है तो वहीं वित्त वर्ष 24 के दौरान आर्गेनिक इंडिया का अनुमानित टर्नओवर 360-370 करोड़ के बीच रह सकता है. इस मौके पर टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO सुनील डीसूजा ने कहा कि हम कैपिटल फूड्स का टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में स्वागत करते हैं और हम इसके लिए बहुत उत्साहित हैं. हमें लगता है कि वित्तीय और रणनीतिक नजरिये से यह कंपनी टाटा कंज्यूमर्स के लिए एक परफेक्ट फिट है.
 
यह भी पढ़ें: अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में किया हमला, तेल के दामों में आया उछाल!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

13 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

13 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

14 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

14 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

15 hours ago

बड़ी खबरें