होम / बिजनेस / टाटा कम्युनिकेशंस का Q3FY26 में मुनाफा 55% बढ़ा, मार्जिन में सुधार

टाटा कम्युनिकेशंस का Q3FY26 में मुनाफा 55% बढ़ा, मार्जिन में सुधार

टाटा कम्युनिकेशंस की Q3FY26 रिपोर्ट से स्पष्ट है कि कंपनी के लिए डेटा-आधारित विकास, मजबूत ऑर्डर बुक और मार्जिन सुधार प्राथमिकता बन चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

टाटा समूह की टेलीकॉम इकाई टाटा कम्युनिकेशंस ने वित्त वर्ष 2025-26 (Q3FY26) की तीसरी तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 54.8% बढ़कर 365.28 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 235.96 करोड़ रुपये था. तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मुनाफा लगभग दोगुना होकर 183.06 करोड़ रुपये से बढ़ा.

मार्जिन विस्तार और मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन का असर

कंपनी ने बताया कि मुनाफे में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से मार्जिन में सुधार और मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन के कारण हुई. प्रबंधन के अनुसार, डेटा-आधारित विकास रणनीति और अनुशासित निष्पादन ने तिमाही प्रदर्शन को मजबूती दी है.

राजस्व में 6.7% की वृद्धि

तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व 6,188.97 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 5,798.07 करोड़ रुपये था. यह सालाना आधार पर 6.7% की वृद्धि दर्शाता है. क्रमिक रूप से भी राजस्व 6,099.75 करोड़ रुपये से बढ़ा.

लेबर कोड से जुड़ा असाधारण खर्च

टाटा कम्युनिकेशंस ने इस तिमाही में 60.98 करोड़ रुपये का असाधारण खर्च दर्ज किया, जो नए लेबर कोड्स के लागू होने से संबंधित है. बीएसई को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि वेतन की परिभाषा में बदलाव के बाद ग्रेच्युटी और दीर्घकालिक अवकाश देनदारियों के एक्चुरियल पुनर्मूल्यांकन के कारण यह खर्च आया.

ईबीआईटीडीए में बढ़ोतरी, लेकिन मार्जिन में हल्की गिरावट

ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय (EBITDA) सालाना आधार पर 4% बढ़कर 1,228 करोड़ रुपये हो गई, जो Q3FY25 में 1,181 करोड़ रुपये थी. हालांकि, EBITDA मार्जिन 52 बेसिस प्वाइंट घटकर 19.8% रह गया.

टाटा कम्युनिकेशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ए एस लक्ष्मीनारायणन ने कहा, “इस तिमाही का प्रदर्शन डेटा-आधारित विकास, बढ़ते मार्जिन और मजबूत ऑर्डर बुक पर हमारे अनुशासित फोकस को दर्शाता है. हमने जिन क्षमताओं में निवेश किया है, वे अब बेहतर उत्पादों और ग्राहकों के लिए सशक्त निष्पादन के रूप में दिखाई दे रही हैं.”

वहीं, मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) कबीर अहमद शाकिर ने कहा, “Q3 हमारे लिए एक मजबूत तिमाही रही है. राजस्व में मजबूती और लगातार बेहतर होते मार्जिन अनुशासित क्रियान्वयन का परिणाम हैं. पूंजी दक्षता पर हमारा फोकस बैलेंस शीट को मजबूत कर रहा है और विकास की प्राथमिकताओं को समर्थन दे रहा है.”

शेयर बाजार में गिरावट

बेहतर वित्तीय नतीजों के बावजूद, गुरुवार को खबर लिखे जाने तक बीएसई पर टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर 4.10% की गिरावट के साथ 1,551.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

49 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

3 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

3 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

49 minutes ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

32 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

3 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

3 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

20 hours ago