होम / बिजनेस / बेरोज़गारी की खबरों के बीच तमिलनाडु से आई ये अच्छी खबर

बेरोज़गारी की खबरों के बीच तमिलनाडु से आई ये अच्छी खबर

तमिलनाडु की स्टालिन सरकार और विभिन्न कंपनियों के बीच 60 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बेरोज़गारी एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर बातें सबसे ज्यादा होती हैं. बेरोज़गारी के आंकड़ों से हर कोई पल्ला झाड़ता रहता है, फिर चाहे वो केंद्र हो या राज्य सरकारें. हालांकि, इन 'बातों' के बीच तमिलनाडु के युवाओं के लिए अच्छी खबर है.

दुनियाभर में पहुंचाएंगे उत्पाद
राज्य सरकार और विभिन्न कंपनियों के बीच 60 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं. इन एमओयू के जरिए कुल 1.25 लाख करोड़ का निवेश और 75,000 रोज़गार उत्पन्न होने का अनुमान है. इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि वह राज्य को दक्षिण एशिया में निवेश का सबसे आकर्षक गंतव्य बनाना चाहते हैं. साथ ही यहां निर्मित उत्पादों को दुनियाभर में पहुंचाए जाने की जरूरत है.

सरकार ने तय किया लक्ष्य 
पिछले एक साल में राज्य ने 2.20 लाख करोड़ निवेश वाले 192 MoUs पर हस्ताक्षर किए हैं. स्टालिन सरकार की योजना 2030 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को तीन ट्रिलियन तक पहुंचाने की है. अपने इस लक्ष्य को ध्यान में रखते ही सरकार निवेशकों को लगातार आकर्षित कर रही है. एमओयू के आदान-प्रदान के मौके पर मुख्यमंत्री ने 1,497 करोड़ रुपये मूल्य की 12 परियोजनाओं की शुरुआत भी की. इन परियोजनाओं से 7050 जॉब्स निर्मित होने की उम्मीद है. इसके अलावा 21 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई, जिनसे 17,654 नौकरियां उत्पन्न होंगी.

ये कंपनियां करेंगी निवेश
तमिलनाडु सरकार के साथ एमओयू करने वाली कंपनियों में Amplus, क्यूबिक PV, लुकास टीवीएस और इंटरनेशनल एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड (आईएएमपीएल) भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने उस दौरान कहा कि उनकी सरकार आने के बाद से तमिलनाडु में 2.20 लाख करोड़ रुपए के अनुमानित निवेश वाले कुल 192 एमओयू किए जा चुके हैं. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने 'मेड इन तमिलनाडु' उत्पादों को दुनियाभर में पहुंचाने और सभी जिलों में निवेश आकर्षित करने की रणनीति बनाई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

9 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

11 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

13 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

13 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

13 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

9 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

16 hours ago