✕

होम / बिजनेस / Swiggy बड़ी फंडिंग के लिए तैयार: QIP के जरिए जुटाएगी ₹10,000 करोड़, तीन बड़े बैंक करेंगे प्रबंधन

Swiggy बड़ी फंडिंग के लिए तैयार: QIP के जरिए जुटाएगी ₹10,000 करोड़, तीन बड़े बैंक करेंगे प्रबंधन

Swiggy का यह फंडरेजिंग कदम तेजी से बढ़ते फूड-टेक बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) एक बड़े फंडरेजिंग राउंड की तैयारी में है. दरअसल, कंपनी जल्द ही क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए करीब ₹10,000 करोड़ जुटाने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है. इस प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए तीन ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अगले सप्ताह शुरू हो सकती है फंड जुटाने की प्रक्रिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Swiggy अगले सप्ताह तक संस्थागत निवेशकों के लिए QIP प्रक्रिया शुरू कर सकती है. कंपनी की योजना है कि वह लगभग 1.1 अरब डॉलर के बराबर फंड जुटाए. सूत्रों के मुताबिक, Swiggy इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाना चाहती है और शुरुआती तैयारी पूरी कर चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक, Swiggy ने शेयर बेचने और QIP मैनेजमेंट की जिम्मेदारी तीन बड़े वित्तीय संस्थानों को सौंप दी है. इनमें Citigroup Inc., JPMorgan Chase & Co. और Kotak Mahindra Capital Co. शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि कंपनी का यह निर्णय अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है, इसलिए इस जानकारी को गोपनीय रखा गया है.

बोर्ड से मिल चुकी है मंजूरी

Swiggy के बोर्ड ने 7 नवंबर को ही अधिकतम ₹10,000 करोड़ जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी थी. हालांकि, फंड जुटाने के सही समय और अंतिम राशि में आगे बदलाव संभव है, जो बाजार की स्थिति और संस्थागत निवेशकों की रुचि पर निर्भर करेगा. कंपनी जल्द ही जरूरी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद प्रक्रिया को सार्वजनिक कर सकती है.

शेयर बाजाक में प्रदर्शन
2025 में स्विगी के लिए शेयर बाजार साल-टू-डेट (YTD) लगभग 40-45% गिर चुकी है. सोमवार को स्विगी के शेयरों में थोड़ी तेजी देखी गई और ये 2.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 399.40 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार कर रहा था.  उधर, Swiggy ने Q2FY25 में 30% साल-बनाम साल ऑपरेशन-रेवेंयू की वृद्धि रिपोर्ट की थी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 hour ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

3 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

3 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

3 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

5 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

3 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 hour ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

3 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.