✕

होम / बिजनेस / Swiggy के जिस IPO का था इंतजार, वो हो गया है ओपन, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Swiggy के जिस IPO का था इंतजार, वो हो गया है ओपन, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

एक अनुमान के अनुसार देश के फूड डिलीवरी सेक्टर में जोमैटो की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 55 फीसदी के आसपास पहुंच गई है, जबकि स्विगी की हिस्सेदारी में कमी आई है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी लिमिटेड (Swiggy Limited) के जिस आईपीओ का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो आज से ओपन हो गया है. इस आईपीओ में 8 नवंबर तक बोली लगाई जा सकेगी. यानी कि IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 6 से 8 नवंबर तक खुला है.  स्विगी के आईपीओ का इश्यू साइज 11327.43 करोड़ रुपए है. कंपनी ने 4499 करोड़ रुपए के कुल 11.54 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए हैं. जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 6828.43 करोड़ रुपए  के 17.51 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं.  

13 नवंबर को लिस्टिंग 
स्विगी की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के लिए 13 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है. शेयरों का अलॉटमेंट 11 नवंबर को होगा. स्विगी के IPO का प्राइज  बैंड 371 से 390 रुपए के बीच है. एक लॉट में 38 शेयर हैं, यानी आपको कम से कम 14820 रुपए का निवेश करना होगा. रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट खरीद सकते हैं. स्विगी के आईपीओ की स्थिति ग्रे मार्केट में अच्छी नहीं रही है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इसे निवेशकों का कितना प्यार मिलता है. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
अब सवाल उठता है कि क्या Swiggy के आईपीओ में पैसा लगाना चाहिए? इसे लेकर एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय है. एक रिपोर्ट में सैमको सिक्योरिटीज के हवाले से कहा गया है कि स्विगी वित्त वर्ष 2024 तक घाटे में रही है. लिहाजा जब तक कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन बेहतर नहीं हो जाता, तब तक इसमें निवेश से बचना चाहिए. जबकि एसबीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि स्विगी का प्राइज बैंड जोमैटो के मुकाबले कई मापदंडों पर बेहतर है. ऐसे में लॉन्ग टर्म के लिए इस आईपीओ को सब्सक्राइब किया जा सकता है. 

कंपनी इन्हें दे रही है चुनौती
स्विगी ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट (Instamart) का कुछ समय पहले अधिग्रहण किया था. इसके बाद से कंपनी अमेजन इंडिया (Amazon India) और टाटा ग्रुप (Tata Group) की बिगबास्केट (BigBasket) के समक्ष चुनौती पेश कर रही है. फूड डिलीवरी बाजार में स्विगी का मुख्य मुकाबला Zomato के साथ है. देश के फूड डिलीवरी सेक्टर में जोमैटो की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 55 फीसदी के आसपास पहुंच गई है, जबकि स्विगी की हिस्सेदारी में कमी आई है. वर्ष 2020 में स्विगी 52 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस सेक्टर की लीडिंग कंपनी थी, लेकिन इसके बाद से जोमैटो का दबदबा बढ़ता चला गया. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

13 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

30 minutes ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

34 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

13 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

30 minutes ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

34 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

23 hours ago