✕

होम / बिजनेस / Swiggy को फिर लगा झटका, अब इस राज्य से मिला टैक्स नोटिस, कहां कंपनी से हो गई गड़बड़ी?

Swiggy को फिर लगा झटका, अब इस राज्य से मिला टैक्स नोटिस, कहां कंपनी से हो गई गड़बड़ी?

फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए दो टैक्स असेसमेंट ऑर्डर मिले हैं, जिनमें कुल ₹165 करोड़ की टैक्स मांग की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड और ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी एक बार फिर से टैक्स डिमांड नोटिस का सामना कर रही है. कंपनी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए दो टैक्स असिसमेंट ऑर्डर मिले हैं. कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इन दोनों नोटिस में 165 करोड़ रुपये के टैक्स की मांग की गई है. स्विगी ने बताया कि एक नोटिस पुणे के प्रोफेशन टैक्स ऑफिसर की ओर से प्राप्त हुआ है. इसमें 7.59 करोड़ रुपये की टैक्स की मांग की गई है.

क्या है मामला?

महाराष्ट्र के पुणे स्थित प्रोफेशनल टैक्स अधिकारी के कार्यालय ने Swiggy पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के बीच कर्मचारियों के वेतन से प्रोफेशनल टैक्स की कटौती के नियमों का पालन नहीं किया. यह टैक्स Maharashtra State Tax on Professions, Trades, Callings and Employment Act, 1975 के तहत लागू होता है.

कंपनी का पक्ष

Swiggy ने अपने बयान में कहा कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील करेगी, क्योंकि कंपनी का मानना है कि उसके पास इस मामले में मजबूत कानूनी तर्क हैं. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस नोटिस का उसके वित्तीय प्रदर्शन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा.

पहले भी मिल चुका है 158 करोड़ रुपए का नोटिस

स्विगी ने अपनी फाइलिंग में कहा, "कंपनी का मानना है कि उसके पास आदेश के खिलाफ मजबूत तर्क हैं और वह समीक्षा/अपील के माध्यम से अपने हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रही है." कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मुद्दे का उसके वित्त या परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. स्विगी को यह नोटिस ऐसे समय पर मिला है, जब कुछ दिनों पहले ही कंपनी को बेंगलुरु के इनकम टैक्स ऑफिस से 158 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 minutes ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

21 minutes ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

15 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

17 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

21 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.