✕

होम / बिजनेस / Swiggy को 'अपनों' ने लूटा, आईपीओ से पहले लगा 33 करोड़ का जोरदार झटका

Swiggy को 'अपनों' ने लूटा, आईपीओ से पहले लगा 33 करोड़ का जोरदार झटका

बेंगलुरु मुख्यालय वाली स्विगी देश के 500 से ज्‍यादा शहरों में सेवाएं देती है. फूड डिलीवरी और हाइपरलोकल मार्केटप्लेस सेगमेंट में इसकी टक्कर Zomato से है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी (Swiggy) को तगड़ा झटका लगा है. कंपनी के साथ 33 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है. स्विगी ने इस मामले में अपने एक पूर्व कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट में इस घटना का खुलासा किया है. साथ ही मामले की जांच के लिए एक बाहरी टीम की नियुक्ति भी की है. 

सालों से हुआ गबन
स्विगी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि चालू वर्ष के दौरान उसे अपनी एक सब्सडियरी में करीब 32.67 करोड़ रुपए के गबन का पता चला. मामले की जांच में मिले तथ्यों की समीक्षा करने पर यह सामने आया कि 31 मार्च 2024 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के दौरान उक्त राशि को एक खर्चे के रूप में दर्ज किया. कंपनी के अनुसार, इस रकम को एक पूर्व जूनियर कर्मचारी ने पिछले सालों में गबन किया है.  

ये भी पढ़ें - जिस शख्स के चलते TATA और Nykaa में छिड़ी कानूनी जंग, आखिर कौन है वो?

बेहतर हुई आर्थिक सेहत
स्विगी की आर्थिक स्थिति की बात करें, तो वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रिवेन्यु 36% बढ़कर 11247 करोड़ रुपए हो गया. जबकि कंपनी के घाटे में 44 प्रतिशत की कमी आई है. बता दें कि स्विगी अपना आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी हुई है.  कंपनी आईपीओ के जरिए 10,414 करोड़ रुपए  जुटाएगी. कंपनी को इसी साल अप्रैल में आईपीओ के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली थी. IPO में नए इक्विटी शेयर जारी कर 3,750 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे. इसके अलावा, 6,664 करोड़ रुपए का बिक्री पेशकश (OFS) के माध्यम से जुटाए जाएंगे. फूड डिलीवरी और हाइपरलोकल मार्केटप्लेस सेगमेंट में इसकी टक्कर Zomato से है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

51 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

बड़ी खबरें