✕

होम / बिजनेस / फिर सुर्खियों में सुजलॉन एनर्जी, बेहद दिलचस्प है कंपनी के अस्तित्व में आने की कहानी

फिर सुर्खियों में सुजलॉन एनर्जी, बेहद दिलचस्प है कंपनी के अस्तित्व में आने की कहानी

पुणे बेस्ड इंडियन मल्टीनेशनल विंड टर्बाइन मैन्युफैक्चरर सुजलॉन एनर्जी को अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह सुजलॉन एनर्जी के लिए देश में मिला अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है. सरकारी कंपनी NTPC की रिन्यूएबल इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने सुजलॉन को यह ऑर्डर दिया है. इस खबर के सामने आते ही सुजलॉन एनर्जी क शेयरों में वापस जान आ गई है. 

मजबूत हुई ऑर्डर बुक
सुजलॉन एनर्जी को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने 1166 मेगावट का ऑर्डर दिया है. इसके तहत कंपनी हाइब्रिड लैटिस ट्यूब्यूलर (HLT) टावर से लैस और 3.15 मेगावॉट की क्षमता वाले 370 विंड टर्बाइन जनरेटर तैयार करेगी, जिनका इस्तेमाल NTPC ग्रीन के प्रोजेक्ट्स में किया जाएगा. इस ऑर्डर के साथ 3 सितंबर तक कंपनी की ऑर्डर बुक 5 गीगावॉट के करीब पहुंच गई है. 

अब तक शानदार रिटर्न
सुजलॉन एनर्जी बीते कुछ वक्त में ही एक बड़ा नाम बन गई है. स्टॉक मार्केट में इस कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है. सुजलॉन के शेयर खरीदने वालों की झोली लगातार भर रही है. इस साल अब तक ये शेयर 91.92% का रिटर्न दे चुका है. जबकि बीते एक साल में यह आंकड़ा 207.92% रहा है. यानी Suzlon में पैसा लगाने वालों का निवेश एक साल में 207.92% हो गया है. 

तुलसी तांती हैं फाउंडर
इस कंपनी की स्थापना भारत के विंडमैन कहे जाने वाले दिवंगत तुलसी तांती (Tulsi Tanti) ने थी. 2022 में हार्ट अटैक के कारण 64 वर्षीय तांती का निधन हो गया गया. उन्होंने अपनी कपड़ा कंपनी की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए 1995 में पवन ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में कदम रखा और सुजलॉन एनर्जी की स्थापना की. तांती ने रिन्यूएबल एनर्जी की कल्पना ऐसे समय में की थी, जब इस सेक्टर में इंटरनेशनल प्लेयर्स का दबदबा था. 

2003 में मिला पहला ऑर्डर
तुलसी तांती मूल रूप से कपड़ा व्यवसायी थे, लेकिन बिजली की कमी के चलते उत्पादन में आने वाली कठनाइयों की वजह से उन्होंने पवन ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रखा. उन्होंने 1995 में कपड़ा कंपनी की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पवन ऊर्जा उत्पादन शुरू करने का फैसला लिया और सुजलॉन एनर्जी अस्तित्व में आई. इसके बाद उन्होंने 2001 में कपड़ा व्यवसाय को बेच दिया और पूरी तरह से इस बिज़नेस पर फोकस करने लगे. 2003 में सुजलॉन को 24 टर्बाइनों की आपूर्ति के लिए डैनमार एंड एसोसिएट्स से अपना पहला ऑर्डर मिला था. इसके बाद से कंपनी की ऑर्डर बुक लगातार मजबूत बनी हुई है. इस पुणे बेस्ड इंडियन मल्टीनेशनल विंड टर्बाइन मैन्युफैक्चरर के पास कई बड़े ऑर्डर हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

41 minutes ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

48 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

55 minutes ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

3 hours ago

बड़ी खबरें