होम / बिजनेस / NCLAT के खिलाफ जांच करवाएगा Supreme Court, रद्द किया Finolex Cables को दिया आदेश!

NCLAT के खिलाफ जांच करवाएगा Supreme Court, रद्द किया Finolex Cables को दिया आदेश!

हाल ही में देश के सर्वोच्च न्यायलय द्वारा राष्ट्रीय कंपनी लॉ अपील ट्रिब्यूनल (NCLAT) के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राष्ट्रीय कंपनी लॉ अपील ट्रिब्यूनल (NCLAT) को लेकर इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. देश के सर्वोच्च्च न्यायलय द्वारा NCLAT के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है और साथ ही NCLAT ने फिनोलेक्स केबल्स (Finolex Cables) की वार्षिक सामान्य बैठक (AGM) के संबंध में दिए गए अपने आदेश को भी रद्द कर दिया है. 

सुप्रीम कोर्ट ने NCLAT के खिलाफ क्यों दिए जांच के आदेश?
देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों को न मानने के संबंध में अदालत ने राष्ट्रीय कंपनी लॉ अपील ट्रिब्यूनल (NCLAT) की एक न्यायपीठ के खिलाफ जांच का आदेश दिया है. 13 अक्टूबर 2023 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा NCLAT के चेयरपर्सन जस्टिस अशोक भूषण को आदेश दिया गया था कि NCLAT की एक न्यायपीठ के खिलाफ जांच बैठाएं और खोजें कि क्या न्यायपीठ द्वारा एपेक्स कोर्ट (Apex Court) द्वारा सुनाये गए फैसले को नजरअंदाज किया गया है या नहीं?

NCLAT और Finolex Cables
जस्टिस अशोक भूषण को जांच की रिपोर्ट जमा करवाने के लिए 16 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है. सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि अगर कही गई बात सच निकलती है तो यह अदालत को चुनौती देने जैसा मना जाएगा. राष्ट्रीय कंपनी लॉ अपील ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने 21 सितंबर को फिनोलेक्स (Finolex Cables) की वार्षिक सामान्य बैठक (AGM) के आयोजन पर यथास्थिति का निर्देश दिया था. आपको बता दें कि NCLAT द्वारा उस वार्षिक सामान्य बैठक तक जांच का आदेश दिया गया था जब तक प्रकाश छाबरिया और दीपक छाबरिया के बीच विवाद की बात सामने नहीं आई थी. 

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रकाश छाबरिया
दूसरी तरफ 26 सितंबर को देश के सर्वोच्च न्यायलय द्वारा इस आदेश को रद्द कर दिया गया था और कहा गया था कि एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन की नियुक्ति जैसे जरूरी फैसलों का निश्चय NCLAT में जारी मामले के फैसले के आधार पर लिया जाएगा. वार्षिक सामान्य बैठक के बाद भी फिनोलेक्स (Finolex Cables) के नतीजे जारी नहीं किये गए थे. इसके बाद प्रकाश छाबरिया द्वारा सर्वोच्च न्यायालाय में अवमानना की अर्जी दर्ज करवाई गई थी और इस अर्जी पर 13 अक्टूबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई भी की गई थी. 
 
यह भी पढ़ें: Bajaj Electricals को मिला 500 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में आया उछाल!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

9 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

9 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

10 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

10 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

10 hours ago

बड़ी खबरें