होम / बिजनेस / Sun TV के लिए कैसी रही पहली छमाही, कितनी हुई कमाई? यहां जानें सबकुछ
Sun TV के लिए कैसी रही पहली छमाही, कितनी हुई कमाई? यहां जानें सबकुछ
सन टीवी की अन्य परिचालन आय में बड़ा हिस्सा जेलर फिल्म से हुई कमाई का रहा. कंपनी का यह भी मानना है कि निकट भविष्य में भी इसका पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
दक्षिण भारत के प्रमुख टीवी चैनल सन टीवी (Sun TV) के लिए मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही अच्छी रही है. H1FY24 में कंपनी के विज्ञापन राजस्व में सालाना आधार पर 2.7% की वृद्धि हुई है. साथ ही कंपनी को उम्मीद है कि दूसरी छमाही (H2FY24E) में उसके विज्ञापन राजस्व में सालाना आधार पर 5% की वृद्धि आ सकती है. ऐसा क्रिकेट वर्क कप के दौरान विज्ञापनों पर हो रहे खर्चों के चलते संभव है. तमिल शैली (Tamil Genre) में SUNTV की दर्शक हिस्सेदारी QoQ पर 40.7% पर स्थिर रही, जबकि तेलुगु शैली (Telegu Genre) में 313bps QoQ से बढ़कर 7.3% हो गई है. जबकि अन्य शैलियों में कंपनी का प्रदर्शन मिलाजुला रहा.
सब्सक्रिप्शन इनकम में इजाफा
सन टीवी की सब्सक्रिप्शन से होने वाली कमाई में भी इजाफा हुआ है. NTO 3.0 के अमल में आने की वजह से कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी का इसमें प्रमुख योगदान रहा. कंपनी को उम्मीद है कि ऐसा दूसरी छमाही में भी देखने को मिल सकता है. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि उसकी अन्य परिचालन आय में बड़ा हिस्सा जेलर फिल्म से हुई कमाई का रहा. कंपनी का यह भी मानना है कि निकट भविष्य में इसका SUNTV के टीवी चैनल राजस्व और सन NXT प्लेटफ़ॉर्म कंसम्पशन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इन-हाउस चैनलों और प्लेटफॉर्मों के बेहतर मुद्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए SUNTV फिल्मों में निवेश करना जारी रख सकता है.
इसलिए ज्यादा रहा है प्रॉफिट
SUNTV प्रोफिटेबिलिटी के मामले में अपने प्रतिद्वंदियों से इसलिए आगे है, क्योंकि उसने अधिकांश टीवी शो (तीसरे पक्ष के निर्माताओं के माध्यम से) के आईपी नहीं खरीदे हैं. कंपनी का कहना है कि Sun NXT में डिजिटल पेशकश के लिए फिलहाल निवेश की कोई योजना नहीं है. इसका साफ मतलब है कि मार्जिन 64-65% के सीमित दायरे में रह सकता है. कंपनी ने कमजोर विज्ञापन राजस्व के कारण FY25E/26E के लिए अपने राजस्व अनुमान को 1.6%/1.7% कम कर दिया है. SUNTV के पास 61 बिलियन डॉलर का हेल्दी कैश बैलेंस है.
टैग्स