✕

होम / बिजनेस / क्या गर्मी के मौसम में आपको कूल रखने वालीं कंपनियों के Stocks में भी आई है गर्मी?

क्या गर्मी के मौसम में आपको कूल रखने वालीं कंपनियों के Stocks में भी आई है गर्मी?

गर्मी के मौसम में खुद को ठंडा रखने के लिए लोग AC और कूलर जमकर खरीद रहे हैं. साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स की डिमांड भी काफी बढ़ी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस वक्त सूरज आग उगल रहा है. घर से बाहर निकलना किसी सजा से कम नहीं है. घर में भी राहत तभी है जब AC या कूलर चल रहे हों. इस बार गर्मी सभी रिकॉर्ड तोड़ने पर अमादा है. दिल्ली के एक इलाके में पारा 50 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया है. मानसून ने भले ही केरल में दस्तक दे दी हो, लेकिन इसे देश के बाकी हिस्सों तक पहुंचने में अभी समय है. इसका मतलब साफ है कि सूरज का सितम अभी सहना पड़ेगा. वैसे, आप और हम को सताने वाले गर्मी कुछ कंपनियों के सुकून की वजह बनी हुई है. 

इन प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ी 
एयर कंडीशनर (AC), कूलर से लेकर आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली कंपनियों के लिए आसमान से बरसती आग कमाई का बेहतरीन अवसर है. ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक AC-कूलर की ज़बरदस्त बिक्री हो रही है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Amazon पर पिछले साल के मुकाबले AC और कूलर की सेल दोगुनी हो गई है. वहीं, गर्मी में गले को तर रखने वाली कोल्ड ड्रिंक का कारोबार भी फुल स्पीड से भाग रहा है. इसी तरह, आइसक्रीम बनाने वाली कंपनियां भी चांदी काट रही हैं. 

AC की रिकॉर्डतोड़ बिक्री 
गर्मी के मौसम में भारी डिमांड के चलते AC के दाम भी बढ़ गए हैं, इसके बावजूद उसकी जमकर बिक्री हो रही है. चलिए यह जानने का प्रयास करते हैं कि क्या बिक्री के बढ़ते आंकड़े से स्टॉक मार्केट में लिस्टेड AC कंपनियों के शेयरों में भी पारे जितना उछाल आया है या नहीं. देश में कई देशी-विदेशी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स बेचती हैं, लेकिन सभी लिस्टेड नहीं हैं. टाटा समूह की Voltas, Godrej, Blue Star, Johnson Controls-Hitachi Air Conditioning India और Whirlpool बाजार में सूचीबद्ध हैं. गर्मी ने पिछले एक महीने से ज्यादा कहर बरपाया है, इसलिए इन कंपनियों के बीते एक महीने के रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं. 

शेयर बाजार में ऐसा है हाल
Godrej Industries के शेयर बीते एक महीने में 15.15% लुढ़क चुके हैं. आज यानी 30 मई को भी यह गिरावट के साथ 815.05 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. इस साल अब तक इसने 4.51% का रिटर्न दिया है, जो काफी कम है. AC के बाजार पर अच्छी पकड़ रखने वाले Voltas के लिए भी पिछला एक महीना अच्छा नहीं रहा है. इस दौरान, कंपनी के स्टॉक 8 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क चुके हैं. हालांकि, इस साल अब तक इसने 38.49% का रिटर्न भी दिया है. इसी तरह, ब्लू स्टार पिछले एक महीने में 1.48% नीचे आया है और इस साल अब तक इसने 57.01% का अच्छा रिटर्न दिया है. Hitachi के AC की बढ़ती बिक्री से उसके शेयर भी चढ़े हैं. Johnson Controls-Hitachi Air Conditioning India के स्टॉक ने पिछले एक महीने में 36.27% की छलांग लगाई है. 1,724.60 के भाव पर मिल रहे इस शेयर का 2024 में अब तक अक रिकॉर्ड भी अच्छा है. Whirlpool की बात करें, तो बीते एक महीने में यह शेयर 2.20% लुढ़का है.

कूल वाली फीलिंग नहीं मिली 
इसके अलावा, गर्मी के मौसम में Ice Cream, Soda, Soft Drinks और कुछ डेयरी उत्पादों की डिमांड में भी इजाफा हुआ है. हिंदुस्तान यूनिलीवर Kwality Wall's के नाम से आइसक्रीम बेचती है. Varun Beverages भारत में Pepsi के उत्पाद बेचती है. Hindustan Unilever के शेयर पिछले एक महीने में 5.63% चढ़े हैं. हालांकि, आज यह गिरावट के साथ 2,356 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. Varun Beverages के शेयर बीते 30 कारोबारी सत्रों में लाल निशान पर बंद हुए हैं, लेकिन आज उसमें हरियाली छाई है. 1,453.40 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर करीब 2 प्रतिशत की मजबूती हासिल आकर चुका है. Vadilal Industries की बात करें, तो प्रचंड गर्मी वाले कुछ दिन कंपनी के शेयरों में जोश नहीं ला पाए हैं. बीते एक महीने में यह स्टॉक 5.63% गिरा है और आज भी इसमें गिरावट है. कुल मिलाकर देखा जाए तो गर्मी में आपको कूल रखने वाली इन कंपनियों के निवेशकों को कूल वाली फीलिंग नहीं मिल पाई है.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

1 hour ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

5 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

6 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

6 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

1 hour ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.