होम / बिजनेस / सप्‍लाई की कमी के चलते कड़वी हुई शुगर, दामों में हुआ इजाफा 

सप्‍लाई की कमी के चलते कड़वी हुई शुगर, दामों में हुआ इजाफा 

दरअसल शुगर के दामों जो इजाफा हुआ है उसके पीछे गन्‍ने के एक्‍सपोर्ट में हुई कमी और गन्‍ने के बायोफ्यूल के लिए बढ़ते इस्‍तेमाल को वजह बताया जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पहले से ही महंगाई का सामना कर रहे आम आदमी के लिए अब एक बुरी खबर चाय को मीठा बनाने वाली शुगर की ओर से आई है. शुगर के दामों में 10 प्रतिशत तक का इजाफा हो गया है. इसके पीछे की जो वजह बताई जा रही है वो ये है कि शुगर की आपूर्ति पर लगी लिमिटेशन और मार्च में बिक्री कोटा समाप्‍त होने को इसकी प्रमुख वजह बताया जा रहा है. इसके कारण चीनी की कीमत पिछले एक दशक के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गई है. जबकि कच्ची चीनी छह वर्षों में अपने सबसे महंगे स्तर पर पहुंच रही है.

इस बढ़ोतरी के और भी हैं कारण 
शुगर के दामों में हुई बढ़ोतरी के लिए सिर्फ यही दो वजह नहीं हैं. इस बढ़ोतरी के पीछे गन्ने की फसल को बारिश के कारण हुआ नुकसान, बायोफ्यूल (जैव ईंधन) उत्पादन के लिए गन्‍ने के अधिक उपयोग और चीनी निर्यात में भारत की कमी के कारण हुई थी.  महाराष्ट्र में मस्कोवैडो चीनी (एम चीनी) का स्‍पॉट रेट वर्तमान में 3,620 रुपये से 3,800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच है. मस्कोवैडो चीनी (एम चीनी) एक अपरिष्कृत गन्ना चीनी है जिसमें प्राकृतिक शीरा बड़ी मात्रा में होता है.  वहीं दूसरी ओर कच्‍चे तेल के दामों में हुआ इजाफा, जो कि पिछले दो हफ्ते के उच्‍च्‍तम स्‍तर पर पहुंच गया है, यही नहीं इसके साथ-साथ गैसोलीन और निर्जल इथेनॉल पर ब्राजील के स्‍टेट कर में हुई बढ़ोतरी ने भी कीमतों को बढ़ाने में बड़ी भूमिका अदा की है. 

कितना हो सकता है चीनी उत्‍पादन 
2022-23 में चीनी उत्पादन को लेकर कई संस्‍थाएं अलग-अलग अनुमान लगा रही हैं. ट्रॉपिकल रिसर्च ने जहां 1.6 मिलियन टन सरप्‍लस की भविष्यवाणी की है वहीं एस एंड पी ग्लोबल ने 600,000 टन सरप्‍लस की भविष्यवाणी की है, और अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन ने 4.15 मिलियन टन सरप्‍लस की भविष्यवाणी की है. 2022-23 सीज़न में, भारत को 6 मिलियन टन निर्यात के साथ 34 मिलियन टन चीनी का उत्पादन करने का अनुमान है. वहीं इथेनॉल के लिए इस्‍तेमाल होने के कारण यह उत्पादन 4.5-5 मिलियन टन होने का अनुमान है. इस बीच, यूरोप में चीनी उत्पादन 7 प्रतिशत गिरकर 15.5 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जबकि ब्राजील में उत्पादन 4.7 प्रतिशत बढ़कर 33.58 मिलियन टन रहने का अनुमान है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

10 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

10 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

12 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

13 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

13 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

10 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

10 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

12 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

15 hours ago